अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

चिदंबरम मामले में कोर्ट में बहस पूरी, पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें आईएनएक्स मीडिया ने गलत तरीके से डील की है चिदंबरम ने वित्त मंत्री के रूप में मिली शक्तियों का दुरुपयोग किया उन्होंने सरकारी हितों के खिलाफ प्राइवेट कंपनी को अनुचित फायदा पहुंचाया आईएनएक्स मीडिया से जुड़ा भ्रष्टाचार मनी लॉन्ड्रिंग का बेजोड़ उदाहरण है चिदंबरम जांच म

चिदंबरम मामले में कोर्ट में बहस पूरी, पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर

Article Advertisement

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलें आईएनएक्स मीडिया ने गलत तरीके से डील की है चिदंबरम ने वित्त मंत्री के रूप में मिली शक्तियों का दुरुपयोग किया उन्होंने सरकारी हितों के खिलाफ प्राइवेट कंपनी को अनुचित फायदा पहुंचाया आईएनएक्स मीडिया से जुड़ा भ्रष्टाचार मनी लॉन्ड्रिंग का बेजोड़ उदाहरण है चिदंबरम जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं चिदंबरम चुप हैं गोलमोल जवाब दे रहे हैं चुप रहना संवैधानिक हक, जवाब न देना गलत हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी सीबाआई ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया. सीबीआई ने केस डायरी कोर्ट को सौंपी. सीबीआई ने कहा कि जांच की गंभीरता के लिए चिदंबरम की हिरासत जरूरी है सीबीआई ने कोर्ट से चिदंबरम की पांच दिनों की हिरासत की मांग की चिदंबरम की तरफ से वकील कपिल सिब्बल की दलीलें केस के बाकी आरोपियों कार्ति, पीटर, इंद्राणी को जमानत मिल चुकी है जांच पूरी हो चुकी है CBI-ED ने जब भी बुलाया चिदंबरम हाजिर हुए सीबीआई ने आज सुबह 11 बजे पूछताछ शुरू की सीबीआई ने सिर्फ 12 सवाल पूछे 2017 से केस चल रहा फिर भी सवाल तैयार नहीं सिर्फ आरोप लगा रही है सीबीआई 10 साल बाद एफआईआर क्यों हुई?

Article Advertisement

हमने कहा सुबह गिरफ्तार कर लीजिए, चिदंबरम 24 घंटे से सोए नहीं हैं, लेकिन सीबीआई नहीं मानी. आपत्तिजनक तरीके से गिरफ्तारी हुई सीबीआई की रिमांड अर्जी में कई खामियां बीती रात भी सीबीआई ने चिदंबरम को सोने नहीं दिया जरूरी नहीं कि चिदंबरम हर सवाल पर हां कहें गुनाह कबूल ना करने का मतलब असहयोग नहीं है ये ऐसा केस जिसका सबूतों से कोई लेना देना नहीं चिदंबरम की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलें पूरा मामला इंद्राणी के बयान पर निर्भर अप्रूवर बनी महिला के बयान की आड़ में की गई चिदंबरम की गिरफ्तारी अप्रूवर का बयान स्टेटस होता है, सबूत नहीं FIPB के 6 आरोपी ही अब तक गिरफ्तार नहीं फैसला करने वाले गिरफ्तार नहीं फैसले को मंजूरी देने वाले को आरोपी बनाया गया जून 2018 में सीबीआई ने चिदंबरम से पूछताछ की थी 11 महीने तक सीबीआई ने चिदंबरम को क्यों नहीं बुलाया पिछली बार पूछताछ में चिदंबरम ने सहयोग किया था पूरे केस में सीबीआई का रवैया ही गलत है सीबीआई ने रिमांड मांगी है, लेकिन आरोप क्या हैं ये नहीं बताया सीबीआई अचानक गिरफ्तारी पर क्यों आमादा हुई चिदंबरम वो जवाब नहीं देंगे, जो सीबीआई सुनना चाहती है सॉलिसिटर जनरल ने चिदंबरम पर कोई आरोप नहीं लगाया है सीबीआई ने जो 12 सवाल पूछे, उनमें से 6 पुराने अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलील खत्म करते हुए कोर्ट से कहा कि चिदंबरम को भी कोर्ट में बोलने की इजाजत मिले. सॉलिसिटर जनरल ने चिदंबरम को बोलने की इजाजत की मांग का विरोध किया. एसजी ने कहा कि वकीलों के बीच आरोपी को बोलने की इजातत नहीं मिलनी चाहिए. इस पर सिंघवी ने कहा दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले के मुताबिक आरोपी बोल सकता है. इस बीच जज ने चिदंबरम से पूछा कि क्या आपके पास बोलने के लिए कुछ है? पी चिदंबरम ने कोर्ट में कहा: कृपया उन सवालों और जवाबों पर गौर करें, जिनका कोई जवाब नहीं है, जिनका मैंने जवाब नहीं दिया है, कृपया ट्रांसक्रिप्ट पढ़ें. उन्होंने (सीबीआई) पूछा, क्या मेरा विदेश में बैंक खाता है, तो मैंने कहा- नहीं. उन्होंने (सीबीआई) पूछा कि क्या मेरे बेटे का खाता है विदेश में, तो मैंने कहा- हां.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read