अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

चीन की चेतावनी का 'खौफ', एपल ने हटाया हांगकांग से जुड़ा App

एपल ने चीन की चेतावनी के बाद हांगकांग के प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एक परिवहन संबंधी एप को बृहस्पतिवार को स्टोर से हटा दिया। एप के डेवलपरों ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। विवादित एप एचकेमैप डॉट लाइव के डेवलपरों के अनुसार एपल ने कहा, ''आपके एप का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा रहा है

चीन की चेतावनी का 'खौफ', एपल ने हटाया हांगकांग से जुड़ा App

Article Advertisement

एपल ने चीन की चेतावनी के बाद हांगकांग के प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एक परिवहन संबंधी एप को बृहस्पतिवार को स्टोर से हटा दिया। एप के डेवलपरों ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। विवादित एप एचकेमैप डॉट लाइव के डेवलपरों के अनुसार एपल ने कहा, ''आपके एप का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा रहा है जो कानून लागू करने वाली एजेंसियों और हांगकांग के रहवासियों के लिये खतरनाक है।" उल्लेखनीय है कि चीन की सरकारी मीडिया ने बुधवार (9 अक्टूबर) को एपल पर आरोप लगाया था कि कंपनी हांगकांग के प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही है।

Article Advertisement

चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली में बुधवार को प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि एपल के स्टोर पर उपलब्ध परिवहन संबंधित एक एप की मदद से प्रदर्शनकारी हांगकांग में पुलिस की पहचान कर रहे हैं। आलेख में कहा गया, ''एप को एपल की मंजूरी मिलने से निश्चित तौर पर प्रदर्शनकारियों को मदद मिल रही है। इसका क्या यह मतलब है कि एपल का इरादा प्रदर्शनकारियों को मजबूत बनाने का है? परिवहन से संबंधित यह एप महज एक नमूना भर है।" इसमें कहा गया, ''हांगकांग में जारी प्रदर्शन में कोई भी एपल को घसीटना नहीं चाहता है। लेकिन लोगों के पास यह राय बनाने के आधार उपलब्ध हैं कि एपल कारोबार के साथ राजनीति कर रही है और अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त है। एपल को इस तरह की गतिविधियों के परिणाम के बारे में सोचना चाहिये।       Source-Hindustan  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read