अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

जदयू जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जदयू जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष पद पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। शनिवार को जिला परिषद परिसर में जिला कार्यकारणी राज्य परिषद व जिलाध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दो सेटों में ना

जदयू जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Article Advertisement

जदयू जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष पद पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। शनिवार को जिला परिषद परिसर में जिला कार्यकारणी राज्य परिषद व जिलाध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।

Article Advertisement

जिलाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दो सेटों में नामांकन किया। एक सेट में प्रस्तावक नवहट्टा प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह व दूसरे सेट में कहरा प्रखंड अध्यक्ष गणेश गौरव प्रस्तावक बने। यूवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक के पद पर प्रतिनियुक्त किये गये थे। निर्विरोध निर्वाचन पर चंद्रदेव मुखिया ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने नेता के मार्गदर्शन में पार्टी के नीति, रीति व कृति को जनजन तक पहुंचाने का काम करूंगा। विधायक रत्नेश सादा ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि इस तरह की परंपरा पार्टी हित में अच्छी बात है। वहीं राजकुमार साह, राज्य परिषद सदस्य अंजूम हुसैन ने कहा कि हर एक पार्टी के सक्रिय साथी के ऊपर जिम्मेदारी है कि पार्टी मजबूत बनाये। मौके पर सुरेश लाल, सुनील कुमार सिंह, आनंदी मेहता, सोहन झा, देवेन्द्र कुमार देव, अमर यादव, अक्षय झा, मोहीउद्दीन राइन, सुशील यादव, प्रो. विन्दु कुमार यादव निराला, दिनेश पासवान, जय सिंह, रमेश चंद्र यादव, कैलाश यादव, पिंटु सरकार, प्रह्लाद कुमार रमण, सीमा गुप्ता, रमेश चंद्र यादव, स्मिता सिंहा, अनवार आलम, मुरारी सिंह, डा. लुतफुल्लाह सहित अन्य थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read