अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

जलजमाव के बाद बीमारी फैलने की आशंका

जलजमाव के बाद बीमारी फैलने की आशंका आफत की बारिश थमने के बाद भी शहर में जलजमाव की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। बल्कि जिन स्थानों पर पानी सूख गया है वहां धूप निकलने के बाद सड़ांध उठने के कारण लोगों की परेशानी बढ़नी लगी है। ब्लीचिंग पाउडर और डीडीटी का छिड़काव नहीं होने के कारण लोगों को बीमारी फैलन

जलजमाव के बाद बीमारी फैलने की आशंका

Article Advertisement

जलजमाव के बाद बीमारी फैलने की आशंका आफत की बारिश थमने के बाद भी शहर में जलजमाव की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। बल्कि जिन स्थानों पर पानी सूख गया है वहां धूप निकलने के बाद सड़ांध उठने के कारण लोगों की परेशानी बढ़नी लगी है।

Article Advertisement

ब्लीचिंग पाउडर और डीडीटी का छिड़काव नहीं होने के कारण लोगों को बीमारी फैलने की चिंता सताने लगी है।पिछले दिनों हुई भीषण बारिश के कारण शहर के शहर में अधिकांश जगह जलजमाव की समस्या खड़ी हो गयी थी। गत सोमवार से बारिश से राहत मिलने के बावजूद आजादनगर, गुलजार बाग, जयपाल पट्टी, जयप्रकाश नगर, भिरखी, माणिकपुर समेत कई अन्य जगहों पर जलजमाव की समस्या अभी भी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। बल्कि मेन रोड पर भी ग्रामीण बैंक के पास, पुरानी कचहरी मार्केट से थाना चौक, पानी टंकी चौक आदि स्थानों पर अभी भी जलजमाव की समस्या बनी है।जिन स्थानों पर पानी सूख गया है वहां कूड़ा- बिखरा पड़ा है। गली- मुहल्लों में साफ- सफाई व्यवस्थित रूप से साफ- सफाई नहीं होने के कारण धूप निकलने के बाद सड़ांध उठने लगी है। आजाद नगर निवासी मो. बबलू, मो. चांद, मो. सुभान आदि ने कहा कि जलजमाव के कारण डायरिया आदि बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। नगर परिषद की ओर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।शहर में नाले की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। पूर्णिया गोला चौक से जयपाल पट्टी चौक के बीच नाले की सफाई की गयी है। अन्य जगहों पर भी सफाई का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read