अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

जियो फाइबर लॉन्च, जानें अब Jio-Airtel-BSNL में किसका प्लान है सस्ता

रिलायंस जियो ने फोन, इंटरनेट के साथ टीवी देखने की सुविधा देने वाली ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर' गुरुवार को शुरू कर दी। कंपनी 699 रुपये के न्यूनतम मासिक प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड देगी। गोल्ड और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी दिया जाएगा। ये प्लान 1299 रुपये मासिक से शुरू होंगे। अब जियोफाइबर लॉन्

जियो फाइबर लॉन्च, जानें अब Jio-Airtel-BSNL में किसका प्लान है सस्ता

Article Advertisement

रिलायंस जियो ने फोन, इंटरनेट के साथ टीवी देखने की सुविधा देने वाली ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर' गुरुवार को शुरू कर दी। कंपनी 699 रुपये के न्यूनतम मासिक प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड देगी। गोल्ड और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी दिया जाएगा।

Article Advertisement

ये प्लान 1299 रुपये मासिक से शुरू होंगे। अब जियोफाइबर लॉन्च होने के बाद जानते हैं कि किसका प्लान सबसे सस्ता है। कंपनी ने कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा के तहत देशभर में उसके ग्राहकों को असीमित इंटरनेट, मुफ्त वॉयस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। जो लोग वार्षिक उपभोक्ता सदस्यता लेंगे, उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। जियो फाइबर की सेवा लेने वाले ग्राहकों को एक हजार रुपये इंस्टालेशन चार्ज और 1500 रुपये रिफंडेबल मनी देनी होगी। जानें किस कंपनी के हैं बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान फायदे जियो एयरटेल बीएसएनएल एसीटी दाम 699 799 399 685 स्पीड 100 40 08 15 डाटा 150 100 असीमित 100 मीडियम प्लान दाम 1299 1099 1299 1159 स्पीड 200 100 10 100 डाटा 750 600 असीमित 400 महंगे प्लान दाम 8499 1999 2349 5999 स्पीड 1000 100 24 1000 डाटा 5000 असीमित असीमित 2500 दाम: रुपये, स्पीड: एमबीपीएस, डाटा: जीबी में जियो के चार तरह के हैं प्लान प्लान ब्रॉंज सिल्वर गोल्ड डायमंड दाम 699 849 1299 2499 स्पीड 100 100 250 500 डाटा 100 200 500 1250 (+50) (+200) (+250) (+250) साथ में ये ऑफर भी मुफ्त - देश में कहीं भी फिक्स्डलाइन पर मुफ्त कॉलिंग - टीवी वीडियो कॉलिंग या कान्फ्रेंसिंग सेवा (1200 रुपये प्रति वर्ष तक) - मुफ्त गेमिंग सेवा (1200 रुपये प्रति वर्ष तक) - घर या बाहर कंटेंट साझा करने की सुविधा – मुफ्त नोर्टन साइबर सुरक्षा (5 उपकरणों पर)

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read