अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण पूर्णिया अनगढ़ हाट में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड के तीस अलग अलग जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए तीस लाख रुपये बैंक क्रेडिट लिकेज ऋण के तौर पर दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक टीएन सिंह ने जीविक

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण

Article Advertisement

जीविका दीदियों के बीच हुआ 30 लाख का ऋण वितरण पूर्णिया अनगढ़ हाट में स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड के तीस अलग अलग जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए तीस लाख रुपये बैंक क्रेडिट लिकेज ऋण के तौर पर दिया गया।

Article Advertisement

कार्यक्रम में पहुंचे बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक टीएन सिंह ने जीविका समूहों के बीच ऋण का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इस राशि से महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन, कुटीर उद्योग सहित अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर दिए गए राशि का सदुपयोग सही ढंग से करती हैं तो और राशि जल्द से जल्द फिर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौकै पर शाखा प्रबंधक अरूप कुमार विश्वास ने बताया की आज महिला जागरूक हो रही है। यह नारी सशक्तिकरण का सफल उदाहरण है। बैंक से यह ऋण मिलने पर सभी को रोज़गार सृजन में आर्थिक मदद मिलेगी। जीविका क्लस्टर दो के इंचार्ज सवेरा जीविका महिला संकुल संघ मजगामा संजीव कुमार विश्वास ने शाखा प्रबंधक को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जीविका के बादल ठाकुर, रूबी कुमारी दास, अंकु दास, नवल किशोर सिंह, सोना कुमारी, सुशील, प्रवीर, राजेश झा, शिवा चन्द्र घोष, सांत्वना घोष आदि उपस्थित थे । स्रोत-हिन्दुस्तान सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read