अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड 10 में शनिवार को ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका से तीन बकरियां भी मर गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गुलहसन (45) शुक्रवार की सुबह सात बजे अपने दरवाजे पर फू

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

Article Advertisement

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड 10 में शनिवार को ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका से तीन बकरियां भी मर गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Article Advertisement

बताया जाता है कि गुलहसन (45) शुक्रवार की सुबह सात बजे अपने दरवाजे पर फूस की झोपड़ी में आराम कर रहा था। पास ही तीन बकरियां भी थी। इसी दौरान बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान ठनका गिरा। इसके चपेट में गुलहसन और तीनों बकरियां आ गई। इससे गुलहसन और तीनों बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना पाकर सीओ राजीव कुमार सिन्हा वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी महीदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल था। महीदा को बच्चे की परवरिश की चिंता सता रही है। मृतक को तीन पुत्री और दो पुत्र है। सभी नाबालिग हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read