अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

डॉक्टरों की तैनाती का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

डॉक्टरों की तैनाती का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ निर्माणाधीन जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में करीब पांच दर्जन डॉक्टर तैनात किये गए हैं। लेकिन जिले के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। एमसीआई से मान्यता नहीं मिलने के कारण चालू सत्र से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस कारण जिले के

डॉक्टरों की तैनाती का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

Article Advertisement

डॉक्टरों की तैनाती का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ निर्माणाधीन जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में करीब पांच दर्जन डॉक्टर तैनात किये गए हैं। लेकिन जिले के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। एमसीआई से मान्यता नहीं मिलने के कारण चालू सत्र से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

Article Advertisement

इस कारण जिले के मरीजों को उन डॉक्टरों की सेवा नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल समेत जिले के सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की कमी बनी है। डॉक्टरों की कमी के कारण जिले के करीजों को सदर अस्पताल में भी इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में मेडिकल कॉलेज में नियुक्त कुछ डॉक्टरों को फिलहाल सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किए जाने से क्षेत्र के मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकती है। मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने पर उन्हें फिर से उनके मूल स्थान पर भेजा जा सकता है। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में तैनात तीन लैब टेक्नीशियन की पूर्व में सदर अस्पतल में तैनाती हुई थी। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज बुला लिया गया। कॉलेज शुरू नहीं होने से उनका मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में डॉक्टरों की भारी कमी है। मेडिकल कॉलेज में नियुक्त कुछ डॉक्टरों को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त करने के लिए डीएम व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात की जायेगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read