अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

थम नहीं रही पलायन वाले मजदूरों की भीड़

थम नहीं रही पलायन वाले मजदूरों की भीड़ रोजगार के लिए ‘परदेस जा रहे मजदूर पैसेंजर ट्रेन तक में ठसकर जा रहे हैं। स्थिति यह है कि शनिवार को अमृतसर से आकर बनमनखी जाने के लिए लगी जनसेवा एक्सप्रेस की बोगियों में सहरसा स्टेशन पर ही यात्री भर गए। यात्रियों का कहना था कि सहरसा में सीट सुरक्षित हो जाती है। बनम

थम नहीं रही पलायन वाले मजदूरों की भीड़

Article Advertisement

थम नहीं रही पलायन वाले मजदूरों की भीड़ रोजगार के लिए ‘परदेस जा रहे मजदूर पैसेंजर ट्रेन तक में ठसकर जा रहे हैं। स्थिति यह है कि शनिवार को अमृतसर से आकर बनमनखी जाने के लिए लगी जनसेवा एक्सप्रेस की बोगियों में सहरसा स्टेशन पर ही यात्री भर गए।

Article Advertisement

यात्रियों का कहना था कि सहरसा में सीट सुरक्षित हो जाती है। बनमनखी में तो जगह के लिए और मारामारी रहती है। कई यात्रियों ने बताया सहरसा से पटना, बरौनी और समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन में बैठकर आगे दिल्ली व पंजाब की ट्रेन पकड़ लेंगे। बनमनखी से जनसेवा के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता। पेट की जुगाड़ के लिए परदेश जाने की मारामारी इस कदर है कि जनसेवा एक्सप्रेस की शौचालय तक में दस से 12 की संख्या में मजदूर यात्री भरे रहते हैं। बोगी घुसने वाली जगह में खड़े-खड़े सफर करने को वे मजबूर हैं। शुक्रवार से ही आठ से दस हजार की संख्या में मजदूर यात्री ट्रेनों से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली कमाने जा रहे हैं। टिकट काउंटरों पर अधिकांश मजदूर यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। टिकट काउंटरों पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव मॉनिटरिंग करते शनिवार को भी नजर आए। भीड़ को देखते टिकट काउंटर संचालित करने के लिए सहरसा से बुकिंग कर्मी अरुण पाल को भेजा गया है। सीएस कैलाश उरांव बनमनखी में काउंटरों पर यात्रियों को कतारबद्ध करने में जुटे रहते हैं। भीड़ रही तो आज शाम सात बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन : अगर मजदूर यात्रियों की रविवार 13 अक्टूबर को भीड़ रही तो अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05541 में 22 जेनरल और दो एसएलआर बोगी रहेगी। यह शाम सात बजे खुलेगी। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भीड़ रहने पर 13 अक्टूबर की शाम सात बजे समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, नरकटियागंज के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। क्या कहते हैं मजदूर यात्री : बनमनखी के मजदूर यात्री सुबोध कुमार मंडल ने कहा कि पंजाब के लुधियाना में धान कटनी कर रोज 700 रुपये मजदूरी के मिल जाएंगे। धमगरा पूर्णिया के बानो दास ने कहा कि अमृतसर में कंस्ट्रक्शन साइट पर 500 रुपए से अधिक रोज का कमा लेंगे। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम रख रहे नजर: समस्तीपुर से डीआरएम अशोक माहेश्वरी और सीनियर डीसीएम यात्रियों की भीड़ पर नजर बनाते स्थानीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा पल पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read