अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता. शहर में दो दिनों के अंदर दर्जनों की तादाद में कौवे मृत पाये गये हैं। मुर्गी फॉर्म, रंगभूमि मैदान, हाउसिंग बोर्ड इलाके में पेड़ों पर बैठे कौवे अचानक गिर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। कौवों के मृत पाये जाने की सूचना पशुपालन विभाग तक पहुंच चुकी है

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.

Article Advertisement

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता. शहर में दो दिनों के अंदर दर्जनों की तादाद में कौवे मृत पाये गये हैं। मुर्गी फॉर्म, रंगभूमि मैदान, हाउसिंग बोर्ड इलाके में पेड़ों पर बैठे कौवे अचानक गिर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है।

Article Advertisement

कौवों के मृत पाये जाने की सूचना पशुपालन विभाग तक पहुंच चुकी है। विभाग का कहना है कि लोग पेनिक न हों। पशुपालन अधिकारी रवींद्र नाथ के मुताबिक लंका टोला में एक दर्जन मृत कौवे पाये गये हैं। मृत कौवे का सेंपल कलेक्ट किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पेस्टीसाइड के कारण इसकी मौत हुई। पशुपालन अधिकारी ने बताया कि लंका टोला के आसपास खाली जमीन पर खेती होती है। मकई व गेहूं का समय है। फॉल आर्मी वर्म से बचने के लिए लोग अधिक मात्रा में पेस्टीसाइड का प्रयोग कर रहे हैं। यह कौवे मृत कीटों को खाते हैं। कुछ घंटों के बाद पेड़ों पर बैठे कौवे एकाएक गिरकर मर जाते हैं। लंका टोला में एक दर्जन मृत कौवे की जांच की गयी है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू या एवीएन इंफ्लूजा जैसी कोई बात नहीं है। इसके बावजूद एहतियातन मृत कौवे को विसरा जांच के लिए आरडीडीएल (रिसर्च एंड डाइग्नोस्टिक डिजीज लिमिटेड) कोलकाता भेजा गया है। ...जिला प्रशासन ने भी लिया संज्ञान कौवे के मरने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया है। केहाट थाना के पीछे मुर्गी फार्म इलाके में दर्जनों कौवे की मौत हो चुकी है। लगातार कौओं के मरने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग बर्ड फ्लू और करोना वायरस जैसे घातक बीमारी की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि, ऐसी कोई बात नहीं है। जिला प्रशासन के द्वारा इस संबंध में पशुपालन विभाग को भी ताकीद किया गया है। पशुपालन अधिकारी के मुताबिक आज भी कई इलाकों में अधिकारियों की टीम ने इसकी छानबीन की गयी। रंगभूमि मैदान के आसपास कोई भी मृत कौवा नहीं पाया गया। अभी तक सिर्फ लंका टोला में ही मृत कौवे पाये गये हैं। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read