अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

देर रात थोक दवा व्यवसायी के मुलाजिम से दो लाख की लूट

देर रात थोक दवा व्यवसायी के मुलाजिम से दो लाख की लूट पूर्णिया बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार की देर रात थोक दवा विक्रेता के कर्मचारी से दो लाख नकद, चार लाख का चेक सहित अन्य सामान लूट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्णिया-सहरसा हाईवे पर चकला पंचायत में सुखिया पुल के पास यह वारदात हुई। तकादा कर कार से प

देर रात थोक दवा व्यवसायी के मुलाजिम से दो लाख की लूट

Article Advertisement

देर रात थोक दवा व्यवसायी के मुलाजिम से दो लाख की लूट पूर्णिया बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार की देर रात थोक दवा विक्रेता के कर्मचारी से दो लाख नकद, चार लाख का चेक सहित अन्य सामान लूट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्णिया-सहरसा हाईवे पर चकला पंचायत में सुखिया पुल के पास यह वारदात हुई।

Article Advertisement

तकादा कर कार से पूर्णिया जा रहे दवा विक्रेता के कर्मचारी को तीन बाइक पर सवार हेलमेट पहने छह अपराधियों ने जबरन रोका। बंदूक सटाकर उनके पास रखी नकदी, चेक व अन्य सामान लूटने के बाद धमकी दी कि पूर्णिया से पहले गाड़ी रोकी तो गोली मार देंगे। अपराधियों के चंगुल से छूटकर भाग रहे कर्मचारी की गाड़ी 40 आरडी नहर के पास खराब होकर रुक गई। वहीं से उसने दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। लाइन बाजार में व्यवसाय करने वाले दुकान मालिक ने पुलिस को भी खबर कर दी है। सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read