अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दो सदस्यीय टीम ने की निर्माण की जांच

दो सदस्यीय टीम ने की निर्माण की जांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के हनुमान नगर में सात निश्चय गली- नली योजना के तहत सड़क किनारे बनाए गए नाले के गुणवता की लोकायुक्त पटना की दो सदस्यीय टीम ने जांच की। स्थानीय व्यक्ति द्वारा लोकायुक्त में की गयी शिकायत के बाद निर्माण कार्य की गुणवता की जांच के लिए

दो सदस्यीय टीम ने की निर्माण की जांच

Article Advertisement

दो सदस्यीय टीम ने की निर्माण की जांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के हनुमान नगर में सात निश्चय गली- नली योजना के तहत सड़क किनारे बनाए गए नाले के गुणवता की लोकायुक्त पटना की दो सदस्यीय टीम ने जांच की। स्थानीय व्यक्ति द्वारा लोकायुक्त में की गयी शिकायत के बाद निर्माण कार्य की गुणवता की जांच के लिए मौके पर पहुंची।बताया गया कि स्थानीय कमलेश कुमार ने सात निश्चय से बनाए गए नाले की गुणवता को लेकर सवाल खड़े किए थे।

Article Advertisement

नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी बरते जाने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त पटना में शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने लोकायुक्त में आवेदन देकर नाला निर्माण की गुणवता की जांच कराने की मांग की थी। आवेदक का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवता का ध्यान नहीं रखा गया। इसी के आलोक में बुधवार को मुख्य अभियंता निखिलेंदु और जेई मधुरेंद्र के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम ने बीडीओ नवीन कुमार सिंह को साथ लेकर लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के वार्ड नंबर छह हनुमान नगर टोला में सात निश्चय योजना से बने पांच अलग-अलग नाले का निरीक्षण किया। जांच टीम के सदस्यों ने नाले के ढक्कन को हटाकर उसकी जांच करने की बात कही। इसके बाद टीम ने गुरुवार को फिर मौके पर पहुंचकर नाले की गुणवता की जांच की। उन्होंने निर्माण से संबंधित अन्य जानकारी भी ली। मुख्य अभियंता निखिलेंदु ने जांच के बाद नाला निर्माण की गुणवता के विषय में कुछ भी बताने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की स्थलीय जांच की गयी है। जांच रिपोर्ट लोकायुक्त पटना को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपी जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read