अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नियोजित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त

नियोजित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त जिले के नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान आदि समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोश पनपने लगा है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिलाध्यक्ष रणधीर ने डीईओ उग्रेश प्रसाद मंडल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। एक सप्ताह के अंदर स

नियोजित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त

Article Advertisement

नियोजित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त जिले के नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान आदि समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोश पनपने लगा है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिलाध्यक्ष रणधीर ने डीईओ उग्रेश प्रसाद मंडल को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Article Advertisement

एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डीईओ के आदेश तीन महीने बाद भी डीपीई इग्नू, एरियर, महंगाई, अंतर वेतन राशि, ओडीएल फिक्सेशन आदि का स्टैंडिंग एडवाइस डीपीओ स्थापना ऑफिस को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समय पर स्टैडिंग एडवाइस जमा नहीं करने के पीछे भारी पैमाने पर शिक्षकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और स्टैंडिंग एडवाइस पर हस्ताक्षर नहीं कर अधिकारी शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंनें जून महीने का वेतन जल्द भुगतान करने, एनआईओएस से प्रशिक्षित व डीएलएड रेगुलर मोड से प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षित वेतन निर्धारित करने, अंतर महंगाई भत्ता का भुगतान करने, जुलाई महीने का वेतन भुगतान वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ करने की मांग की। आलमनगर व कुमारखंड प्रखंड के डीपीई इग्नू एरियर का भुगतान और अद्यतन वेतन भुगतान करने की मांग की। डीईओ उग्रेश प्रसाद मंडल ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जायेगा। समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read