अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Technology

नूबिया भारत में 17 अक्तूबर को लॉन्च करेगा ये डिवाइस

नूबिया ब्रांड ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लाने के संबंध में आधिकारिक टीजर पेशकर दिया है। भारत में नूबिया रेड मैजिक 3एस को 17 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। रेड मैजिक 3एस भारत में पहले लॉन्च हो चुके रेड मैजिक 3 का अपग्रेड है। नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। हाल ही

नूबिया भारत में 17 अक्तूबर को लॉन्च करेगा ये डिवाइस

Article Advertisement

नूबिया ब्रांड ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लाने के संबंध में आधिकारिक टीजर पेशकर दिया है। भारत में नूबिया रेड मैजिक 3एस को 17 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। रेड मैजिक 3एस भारत में पहले लॉन्च हो चुके रेड मैजिक 3 का अपग्रेड है।

Article Advertisement

नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। हाल ही में रेड मैजिक इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडसेट से रेड मैजिक 3एस को भारत में लॉन्च करने के संबंध में टीजर वीडियो साझा किया गया था। लेकिन इसमें लॉन्च की तारीख का जिक्र नहीं था। अब रेड मैजिक इंडिया के ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल पिक्चर में जिस बैनर का इस्तेमाल हुआ है, उसपर लिखा है कि रेड मैजिक 3एस को भारत में 17 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी बाजार में नूबिया रेड मैजिक 3एस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,100 रुपये), 12 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,200 रुपये) है। नूबिया रेड मैजिक 3एस में डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से में पतले बेजल में एक कैमरा और रेड मैजिक 3 के जैसा समान बैक पैनल डिजाइन है। फोन के पिछल हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेड मैजिक 3एस एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। फोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ एचडीआर एमोलेड है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।       Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read