अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पंचायत के आदेश पर महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, Video हुआ

पंचायत के आदेश पर महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, Video हुआ बिहार के वैशाली जिले में पंचायत के दौरान एक फरमान के तहत युवक को सजा देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये मामला देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव का है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ लोगों के कहने पर एक युवक को भला-बुरा कहते हुए चप्पल से

पंचायत के आदेश पर महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, Video हुआ

Article Advertisement

पंचायत के आदेश पर महिला ने युवक को चप्पल से पीटा, Video हुआ बिहार के वैशाली जिले में पंचायत के दौरान एक फरमान के तहत युवक को सजा देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये मामला देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव का है। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ लोगों के कहने पर एक युवक को भला-बुरा कहते हुए चप्पल से पिटाई करती है।

Article Advertisement

यही नहीं पंचायत में युवक पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा इस प्रकार की हरकत हुई तो दो लाख 51 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। बताया जाता है कि पंचायत में चप्पल से पिटाई मुरौवतपुर निवासी योगेंद्र राय के पुत्र की हो रही है। योगेंद्र राय का पुत्र प्रमोद राय एक घर में गलत नियत से घुस गया था। जहां उसको लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई थी। इसके बाद 21 नवंबर को इस घटना को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में दर्जनों लोग उपस्थित हुए। वायरल वीडियो के अनुसार इस पंचायत में योगेंद्र राय पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके परिवार के लोगों को समाज से अलग कर दिया गया। फरमान सुनाया गया कि किसी भी प्रकार के भोज और समारोह में यह परिवार शामिल नहीं होगा। यदि होगा तो अन्य लोग उस समारोह में शामिल नहीं होंगे। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read