पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा पूर्णिया पूर्व पंचायत समिति की बैठक में उठा दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग।
सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने इस मुद्दे को ध्वनि मत से पारित कर जिला प्रशासन को पत्र भेजने का प्रस्ताव पास किया।
Education
पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा
पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा पूर्णिया पूर्व पंचायत समिति की बैठक में उठा दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने इस मुद्दे को ध्वनि मत से पारित कर जिला प्रशासन को पत्र भेजने का प्रस्ताव पास किया। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की ब

Article Advertisement
Article Advertisement
शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में उप प्रमुख, मुखिया, पंसस सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका भी बैठक में मौजूद थे।
प्रखंड प्रमुख संतोष राय ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर जोड़ देते हुए उसे सुदृढ करने का बल दिया।
शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड के सभी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की स्थिति की जायजा लेने को कहा।
साथ ही कई विकासात्मक, जन कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में जिप सदस्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंचल अंतर्गत 14 पंचायत 46 निगम वार्ड है।
क्षेत्र बड़ा है और जमीनी संबंधित विवाद भी अपने चरम पर होने के कारण एक अंचलाधिकारी समय पर लोगों का काम नही कर पा रहा है।
जिसके कारण जमीनी विवाद बढता जा रहा है।
इसलिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग अलग अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग सदन में रखी।
जिसपर उपस्थित सदस्यों ध्वनि मत से पारित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने को कहा गया।
बैठक में मौजूद जीप सदस्य विवेका यादव ने डिमिया छतरजान पंचायत में बने उप स्वास्थ्य केंद्र की गड़बड़ व्यवस्था को उपस्थित अधिकारियों से अवगत करवाया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अजय कुमार ने समितियों से बनने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय हर कार्यक्रम पर पंचायत समिति का नियंत्रण होगा।
पंचायत अन्तर्गत होने वाले कार्यो का भी अनुश्रवण भी पंचायत समिति को करना है।
उन्होंने प्रखंड को शौचालय शौच मुक्त कराने को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधि से शौचालय निर्माण कराने की अपील भी किया।
इस दौरान मनरेगा पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन सजीव कुमार सुमन ने बताया कि मनरेगा के तहत वृक्षारोपन व मजराजपुर पंचायत के दिग्घी पोखर, बिक्रमपुर पंचायत के मनिया पोखर व चांदी पंचायत के सर्वोदय आश्रम पोखर का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार करने की बात कही।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मिलने वाली लाभ, आंगनबाड़ी भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
और इसमें सुधार लाने के लिए बताया गया।
बैठक में प्रखंड उपप्रमुख मीना देवी ,मुखिया संघ जिलाध्यक्ष हरिओम साह, मुखिया अनिता देवी, रामस्वरूप रजवाड़, रामप्रसाद सिंह, मो साजिद, पंसस रुचि देवी, खुर्शीद आलम, महेश चौहान, पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहनी, प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयजय राम पासवान, सीडीपीओ ग्रामीण सरिता, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी टीसी प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्रोत-हिन्दुस्तान सीमांचल लाइव
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
