पांच वर्षों से अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र को है उद्धारक का इंतजार लगभग साढ़े सात की लागत से 2014 से बन रहा बैसा प्रखंड के बलुआगोस्तरा पंचायत स्थित मोनीटोला गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 का भवन अभी तक अधूरा है।
India
पांच वर्षों से अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र को है उद्धारक का इंतजार
पांच वर्षों से अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र को है उद्धारक का इंतजार लगभग साढ़े सात की लागत से 2014 से बन रहा बैसा प्रखंड के बलुआगोस्तरा पंचायत स्थित मोनीटोला गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 का भवन अभी तक अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा

Article Advertisement
Article Advertisement
ग्रामीणों ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा था और एक साल के अंदर भवन निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था।
लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी पंचायत में आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
हालत यह है कि छोटे-छोटे नौनिहाल जर्जर एवं अधूरे भवन के कारण गांव में ही किराए के कमरे में पढ़ने पर मजबूर हैं।
भवन निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।
विभागीय अधिकारी भी बच्चों की परेशानी से बेखबर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि दीवारों पर न तो छपाई हुई है और न ही फर्श का काम हुआ है।
वहीं दरवाजे भी नहीं लगाए गए हैं।
अब तो दीवारों पर घास उग आए हैं।
केन्द्र में न तो शौचालय और न ही चापाकल की भी कोई व्यवस्था की गई है।
केंद्र की सेविका रफत फातमी ने बताया कि मोनीटोला से उक्त केंद की दूरी बहुत अधिक है।
जिसके कारण छोटे बच्चे वहां जाना नहीं चाहते है और मजबूरन निजी कमरे में किराये पर केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
वही सीडीपीओ मंजू कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र अर्धनिर्मित रहने के कारण किराये पर केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
जिसकी रिपोर्ट समय समय पर विभाग के उच्चस्तरीय पदाधिकारी को भेजी जाती है।
बैसा बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था।
जल्द ही जांच कर शेष बची राशि अभिकर्ता को देकर अधूरा कार्य पूरा कर लिया जायगा।फोटो- 6 बैसा प्रखंड के मोनीटोली गांव स्थित अधूरा आंगनबाड़ी केन्द्र. स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
दिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंग

India
पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

India
भगवान बिरसा मुंडा: वह महानायक, जिसने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी स्वाभिमान के लिए अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
