अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

पाकिस्तान ने भारत में डाक सेवा बंद की

पाकिस्तान ने भारत में डाक सेवा बंद की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद से भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत के इस फैसले के बाद से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है और उसने इसी बीच अब पाकिस्तान से भारत में भेजे जाने वाले पोस्टल मेल भेजना बंद कर दिया है। इसके बारे में शनिवार को

पाकिस्तान ने भारत में डाक सेवा बंद की

Article Advertisement

पाकिस्तान ने भारत में डाक सेवा बंद की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद से भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत के इस फैसले के बाद से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है और उसने इसी बीच अब पाकिस्तान से भारत में भेजे जाने वाले पोस्टल मेल भेजना बंद कर दिया है।

Article Advertisement

इसके बारे में शनिवार को जानकारी मिली। मीडिया रिपोर्टों में भारतीय डाक विभाग के उप-महानिदेशक अजय कुमार रॉय के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा शुल्क विभाग ने 23 अगस्त को अपने एक आदेश में मेलों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह एकपक्षीय आदेश 27 अगस्त को लागू हुआ। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले पत्रों और प्रकाशनों को पहले सऊदी अरब एयरलाइंस के माध्यम से भारत में भेजा जाता था। चंडीगढ़ स्थित भारत-पाक शांति कार्यकर्ता चंचल मनोहर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि डाक सेवा को रोकना मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है। भारत व पाकिस्तान के बीच कई प्रतिनिधिमंडलों में शामिल रहे सिंह ने कहा, "यह भारत में साहित्यिक दुनिया को एक झटका है। पंजाब के लोग लाहौर से गुरुमुखी लिपि में प्रकाशित होने वाली त्रैमासिक पत्रिका 'पंजाब दे रंग' को पढ़ने के शौकीन थे और अब यह आनी बंद हो गई है।" सिंह सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ पीस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने डाक सेवा की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि इससे आम आदमी प्रभावित हो रहे हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read