अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पानी नहीं निकलने से सता रहा बीमारियों का डर

पानी नहीं निकलने से सता रहा बीमारियों का डर शहर के निचले इलाके में पानी डंप है। खासकर पुलिस लाइन परिसर, आदर्श नगर मोहल्ला, झखराही, गौरवगढ़, नया नगर और पुनर्वास में कहीं-कहीं डेढ़ से दो फीट पानी जमा है। यह पानी नहीं निकल रहा है जिससे इन मोहल्ले के लोग त्रस्त हैं। पिछले एक सप्ताह से जमा पानी अब काला होन

पानी नहीं निकलने से सता रहा बीमारियों का डर

Article Advertisement

पानी नहीं निकलने से सता रहा बीमारियों का डर शहर के निचले इलाके में पानी डंप है। खासकर पुलिस लाइन परिसर, आदर्श नगर मोहल्ला, झखराही, गौरवगढ़, नया नगर और पुनर्वास में कहीं-कहीं डेढ़ से दो फीट पानी जमा है। यह पानी नहीं निकल रहा है जिससे इन मोहल्ले के लोग त्रस्त हैं।

Article Advertisement

पिछले एक सप्ताह से जमा पानी अब काला होने लगा है और इससे बदबू भी निकलने लगी है। इन इलाके के लोगों में अब बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। गौरवगढ़ के विकास कुमार, राजन कुमार, आदर्श नगर के सोनू, बाबुल, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि छह दिनों में पानी एकाध इंच ही कम हुआ है। पानी से बदबू निकल रही है। यहां बैठना भी मुश्किल हो रहा है। छह दिनों बाद शहर के कुछ मोहल्ले के लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन जलजमाव से जूझ रहे शहर में कई ऐसे इलाके हैं जिनकी सुधि कोई नहीं ले रहा है। जमा पानी में सांप-बिच्छू घूमते रहते हैं। इसके चलते शाम होते ही लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। त्योहार के समय में खासकर महिलाओं को मंदिरों में पूजा करने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। उधर, जलजमाव के बाद शहर में फैली गंदगी का उठाव और निष्पादन नगर परिषद के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस लाइन में जलजमाव का आलम यह है कि सिर्फ कोत में रखे शस्त्र की पहरेदारी के लिए ही कुछ जवान मौजूद हैं। सभी जवान नगर परिषद के रैनबसेरा में सामान के साथ शिफ्ट हो गए हैं। जवानों का कहना है कि खुद की जान आफत में है तो वह लोग दूसरों की सुरक्षा कैसे करेंगे? दुर्गा पूजा में बारिश से नहीं होगा उत्साह फीका: कई दिनों से बारिश से डरे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दुर्गा पूजा में बारिश बाधा नहीं करेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर तक पूरे बिहार में कुछ ही जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। हालांकि 10 अक्टूबर के बाद कई स्थानों पर ठीकठाक बारिश की संभावना है। उधर, शनिवार की सुबह से दिनभर आसमान में छाए काले बादल को देखकर जलजमाव वाले मोहल्ले के लोग बारिश की आशंका से डरे-सहमे हैं। उनका कहना है कि पहले से ही जलजमाव से आफत झेल रहे हैं। अगर फिर बारिश हुई तो उनलोगों की मुसीबतें काफी बढ़ जाएगी। लोगों का यह भी आरोप है कि जलजमाव वाले इलाके में मच्छरों के प्रकोप और जलजनित रोग से बचने के लिए नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग न तो ब्लीचिंग का छिड़काव करवाने के बजाय कागजों पर आदेश देने में लगे हैं। पुलिस लाइन परिसर में पिछले एक सप्ताह से बारिश का पानी जमा रहने से अब निकलने लगी है दुर्गंध। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read