अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आठ सदस्यीय शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा से मुलाकात की और उन्हें पीजी में नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
Education
पीजी की नामांकन तिथि बढ़ाने को लेकर डीएसडब्लू को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आठ सदस्यीय शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा से मुलाकात की और उन्हें पीजी में नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विलंब से मिले बीएनएमयू के स्नातक तृतीय खंड के परीक्षाफल के चलते पी

Article Advertisement
Article Advertisement
ज्ञापन में विलंब से मिले बीएनएमयू के स्नातक तृतीय खंड के परीक्षाफल के चलते पीजी में नामांकन से सैकड़ों छात्र व छात्राओं के वंचित रह जाने पर चिंता जाहिर की गयी है।
साथ ही कहा गया है कि पूर्व में कुलपति प्रो राजेश सिंह ने छात्र व छात्राओं को पीजी में नामांकन के लिए एक मौका देने का आश्वासन दिया था।
दरअसल बीएनएमयू द्वारा स्नातक तृतीय खंड का रिजल्ट विलंब से प्रकाशित किया गया।
इसबीच पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन की अंतिम तिथि करीब आ गयी।
असमंजस में फंसे छात्र व छात्राओं ने विवि के आश्वासन पर स्नातक तृतीय खंड के रिजल्ट के बिना ही पीजी में नामांकन के लिए अप्लाई कर दिया।
इस क्रम में कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने छात्र व छात्राओं को पीजी में नामांकन के लिए तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
मगर बीएनएमयू के रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद पीयू ने पीजी में नामांकन के लिए तिथि नहीं बढ़ायी, जिससे सैकड़ों छात्र व छात्राएं पीजी में नामांकन कराने से चूक गये।
नगर सह मंत्री राजा कुमार ने मौके पर कहा कि पीजी में नामांकन के अप्लाई के समय तक बी एन मंडल यूनिवर्सिटी के द्वारा स्नातक अंतिम खंड का परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया था, जिसके लिए पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति के द्वारा ऐसा वादा किया गया था कि इन सभी छात्रों को अंतिम परिणाम आने के बाद एक मौका दिया जाएगा और वह अपने प्राप्तांक के आधार पर पीजी में नामांकन करवा सकते हैं।
कॉलेज अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि स्नातक तृतीय वर्ष के रिजल्ट प्रकाशित होने से पहले ही छात्रों ने पीजी में नामांकन के लिए अप्लाई किया था, उन सभी छात्रों को नामांकन करवाने के लिए एक पर्याप्त समय देते हुए पुन: नई तिथि का तिथि का निर्धारण करने की मांग की, ताकि छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करवा सकें।
इस मौके पर कॉलेज मंत्री आदर्श कुमार झा, कॉलेज सह मंत्री अंकित झा, एसएफडी प्रमुख प्रणव कुमार, विवेक कुमार, अंकित झा, रवि कुमार, सुमित कुमार व रंजीत कुमार आदि शिष्टमंडल में शामिल रहे ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
