अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पीड़ितों की सुध नहीं ले रहे अधिकारी

पीड़ितों की सुध नहीं ले रहे अधिकारी खंड में अभी भी बाढ़ की तबाही से लोगों का बेघर होना जारी है। बावजूद कई गांवों में अब तक अधिकारी नहीं पहुंच पाये हैं। कारी कोसी के उफान से फैले बाढ़ की पानी में खुरहान वितरणी और आलमनगर वितरणी के बीच पड़ने वाले सभी गांव प्रभावित हो चुके हैं। दो सौ से अधिक घरों में बाढ़ की

पीड़ितों की सुध नहीं ले रहे अधिकारी

Article Advertisement

पीड़ितों की सुध नहीं ले रहे अधिकारी खंड में अभी भी बाढ़ की तबाही से लोगों का बेघर होना जारी है। बावजूद कई गांवों में अब तक अधिकारी नहीं पहुंच पाये हैं। कारी कोसी के उफान से फैले बाढ़ की पानी में खुरहान वितरणी और आलमनगर वितरणी के बीच पड़ने वाले सभी गांव प्रभावित हो चुके हैं।

Article Advertisement

दो सौ से अधिक घरों में बाढ़ की पानी फैलने से दर्जनों परिवार बेघर हो चुके हैं, जो ऊंचे स्थानों पर दूसरों के घरों में पनाह लिये हैं। न तो उन बेघर परिवारों को किसी प्रकार की सहायता मिल रही है और न हीं सांत्वना देने के लिए भी कोई अधिकारी पहुंच पाए हैं। जिससे प्रभावित लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्वालपाड़ा की ओर से कारी कोसी का पानी आ रहा है तो दूसरी ओर बैतुल्लाह बासा के पास सहायक नदी के ऊपर सड़क में पूर्व में दिये गये ह्यूम पाइप के सहारे जल निकासी पूरी तरह नहीं हो पाती है। प्रभावित क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक धान की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। लदमा वार्ड छह स्थित सड़क पर भी दो से चार फीट तक पानी है। जहां न तो नाव की सुविधा है और न हीं प्रभावित परिवार के बीच राहत व बचाव कार्य जारी है। एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि सीओ से जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read