अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प

पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर शहर के वार्ड नं. 23 बटराहा में लोगों ने पॉलीथिन से मुक्ति का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद कुमारी सिद्धिप्रिया के नेतृत्व में अहले सुबह सफाई अभियान चला लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया गया। वार्ड पार्षद व उनक

पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प

Article Advertisement

पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर शहर के वार्ड नं. 23 बटराहा में लोगों ने पॉलीथिन से मुक्ति का संकल्प लिया। वार्ड पार्षद कुमारी सिद्धिप्रिया के नेतृत्व में अहले सुबह सफाई अभियान चला लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया गया।

Article Advertisement

वार्ड पार्षद व उनके सहयोगियों द्वारा घर घर जाकर लोगों के बीच जूट व कपड़े से बने थैले का वितरण कर पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलीथिन का बहिष्कार करने पर रजामंद किया। मौके पर सुभाष चन्द्र खां, अनिल झा, बबन झा, विमल कांत मिश्र, आशीष खां सहित अन्य थे। युवा वैश्य महासभा लगाएगी राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा: जिला परिषद में राष्ट्रीय युवा वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष शशांक सुमन विक्की की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते रालोसपा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार बागची, महासभा के प्रदेश महासचिव शिवशंकर विक्रांत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श पर चलें। बजरंग गुप्ता ने राष्ट्रपिता के विश्राम स्थल पुरानी जज कोठी को गांधी संग्रहालय एवं प्रमंडलीय मुख्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की। समारोह में सत्यनारायण साह,विजय गुप्ता, मनोज चौधरी, संतोष गुप्ता, बालेश्वर भगत, कुमार अमर ज्योति, संतोष मुंगेरी, बैजनाथ चौधरी, घनश्याम चौधरी, कुश मोदी थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read