अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पोषण वाटिका में उत्पादित सब्जी का सेवन करना लाभदायक

पोषण वाटिका में उत्पादित सब्जी का सेवन करना लाभदायक कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में स्थापित पोषण वाटिक क्षेत्र के किसानों के लिए सीख बना हुआ है। जिसे देखकर क्षेत्र के किसान प्रेरित हो सकते हैं तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकते हैं। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डा. सीमा कुमारी ने बताया कि खा

पोषण वाटिका में उत्पादित सब्जी का सेवन करना लाभदायक

Article Advertisement

पोषण वाटिका में उत्पादित सब्जी का सेवन करना लाभदायक कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में स्थापित पोषण वाटिक क्षेत्र के किसानों के लिए सीख बना हुआ है। जिसे देखकर क्षेत्र के किसान प्रेरित हो सकते हैं तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकते हैं।

Article Advertisement

केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डा. सीमा कुमारी ने बताया कि खाद्यान्न उत्पादन में तो वृद्धि हुई है। परंतु जैविक तकनीक से उत्पादित सब्जियों का जिस रफ्तार से उत्पादन होना चाहिए नहीं हो पा रहा है। रासायनिक खाद एवं रासायनिक दवा का प्रयोग वाली सब्जी काफी हानिकारक है। उन्होंने बताया कि यह तभी संभव है जब किसान अपने घरों के आसपास खाली पड़ी जमीन में सब्जी का उत्पादन करें। उन्होंने बताया कि केंद्र परिसर में स्थापित पोषण वाटिका को देख कर लोग अपना सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की उद्यान वैज्ञान डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को अधिक पोषक वाली सब्जियां जैसे लाल साग, हरी साग, टमाटर, गाजर, चुकुंदर, मूली, लाल गोभी विशेष तौर पर अपने बगीचों में लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि फलदार पौधा पपीता, नीबू, अमरूद, आंवला,कौरौदा आदि का पौधा पश्चिम से उत्तर दिशा में लगाना चाहिए ताकि उसकी छाया का असर दूसरे पौधे पर नहीं पड़ सके। बुआई पूर्व क्यारियों में गौबर की सड़ी हुई खाद तथा वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिए। किसान अपने द्वारा उत्पादित सब्जी का सेवन कर स्वस्थ एवं निरोग रह सकते हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read