अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

प्रोफेसर हनी बाबू

जनता की आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाना बंद करो प्रोफेसर हनी बाबू पर हमला नही सहेंगे आज डीयू के प्रोफेसर हनी बाबू पर सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ डीयू के शिक्षकों व छात्रों ने आर्ट फैकेल्टी गेट पर विरोध सभा का आयोजन किया। सभा का आयोजन डीयू के अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गय

प्रोफेसर हनी बाबू

Article Advertisement

जनता की आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाना बंद करो प्रोफेसर हनी बाबू पर हमला नही सहेंगे आज डीयू के प्रोफेसर हनी बाबू पर सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ डीयू के शिक्षकों व छात्रों ने आर्ट फैकेल्टी गेट पर विरोध सभा का आयोजन किया।

Article Advertisement

सभा का आयोजन डीयू के अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया था। सभा में भारी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भागीदारी कर सरकार के दमनकारी चरित्र को बेनकाब किया। सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की सरकार विरोध की हर आवाज को दबाना चाहती है वह चाहे मजदूर हो चाहे किसान चाहे छात्र या चाहे शिक्षक। हर वह आवाज जो सरकार के विरोध में खड़ी है उसका गला घोंटने की कोशिश की जा रही है। ताजा मामला डीयू के प्रोफेसर हनी बाबू का है। 10 सितंबर की सुबह पुणे पुलिस के 20 सिपाही उनके घर पर छापा मारते हैं और उन पर भीमा कोरेगांव की हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया जाता है।   1 जनवरी 2018 को भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा मुख्यतः दक्षिणपंथी ताकतों द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे नाम के दक्षिणपंथी लोगों का नाम आया था। इस घटना में दलितों पर हमला किया गया था। परंतु इस घटना के बाद दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाए सरकार जनता की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को ही एक-एक करके फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार कर रही है। पिछले 1 साल में एक दर्जन से ऊपर लोगों को फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है और इसी तरह साजिश के तहत प्रोफ़ेसर हनी बाबू को फसाया जा रहा है। हनी बाबू एक शिक्षक होने के साथ-साथ मजदूरों, दलितों और छात्रों की आवाज को उठाते रहे हैं। यही बात सरकार को नागवार गुजरती है। इसीलिए उनकी आवाज को फर्जी मुकदमों के तहत दबाने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार के इस मंसूबे का विरोध करते हुए प्रोफेसर हनी बाबू के साथ एकजुटता जाहिर की। साथ ही सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभा में तय किया गया कि इस पूरे मामले की सच्चाई को व्यापक रूप से छात्रों व जनता के बीच ले जाकर सरकार के मंसूबों को बेनकाब किया जाएगा.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read