अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Technology

फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका जांच के बाद कई एप बंद किए

कैंब्रिज एनालिटिका डेटा घोटाले के बाद फेसबुक ने करीब 400 डेवलपरों से जुड़े हजारों एप को कई कारणों से निलंबित कर दिया है। फेसबुक ने संदेह के दायरे में आने वाले एप पर अपनी जांच अभी भी जारी रखी है। सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये एप लोगों के लिए खतरनाक है य

फेसबुक ने कैंब्रिज एनालिटिका जांच के बाद कई एप बंद किए

Article Advertisement

कैंब्रिज एनालिटिका डेटा घोटाले के बाद फेसबुक ने करीब 400 डेवलपरों से जुड़े हजारों एप को कई कारणों से निलंबित कर दिया है। फेसबुक ने संदेह के दायरे में आने वाले एप पर अपनी जांच अभी भी जारी रखी है। सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये एप लोगों के लिए खतरनाक है या नहीं।

Article Advertisement

फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में शुक्रवार को कहा, “वे अभी भी टेस्टिंग फेस में थे। कई काम नहीं कर रहे थे, इसलिए हमने उन सभी को निलंबित कर दिया।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “कई मामलों में डेवलपरों ने जानकारी के लिए हमारे अनुरोध का जवाब नहीं दिया, इसलिए हमने उन्हें निलंबित कर दिया, क्योंकि हम कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” कैंब्रिज एनालिटिका डेटा घोटाले के बाद फेसबुक ने मार्च 2018 में अपना 'एप डेवलपर इंवेस्टिगेशन' शुरू किया था। कंपनी ने 2०14 में अपनी प्लेटफॉर्म नीतियों को बदलने से पहले उन सभी एपों की समीक्षा करने का लक्ष्य रखा है, जिन्होंने बड़ी मात्रा में जानकारियां जुटाई थीं। फेसबुक ने कहा, “हमारी एप डेवलपर जांच किसी भी तरह से खत्म नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट करने के लिए अब तक सार्थक प्रगति हुई है। आज तक इस जांच में लाखों एप शामिल हुए हैं।” कुछ मामलों में फेसबुक ने कुछ एप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। फेसबुक ने मई में कैलिफोर्निया में एक दक्षिण कोरियाई डेटा एनालिटिक्स कंपनी रेंकवेभ के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, क्योंकि इसने जांच में सहयोग नहीं किया था।   Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read