बदमाशों ने खलासी से 8500 सौ रुपये लूटे एनएच 327 ई जदिया बाजार में गुरुवार की रात ऑल्टो कार पर सवार तीन युवकों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया।
इसके बाद युवकों ने ड्राइवर को ट्रक से उतार कर दुर्व्यवहार किया और ट्रक के सहायक चालक से 8500 रुपये नकद और ट्रक का हाइड्रोलिक लूट लिया।ट्रक के सह चालक भीमपुर थाना क्षेत्र के ठुठी गांव निवासी मो. जाहिद ने जदिया थाना में एक केस दर्ज कराया है।
Bihar
बदमाशों ने खलासी से 8500 सौ रुपये लूटे
बदमाशों ने खलासी से 8500 सौ रुपये लूटे एनएच 327 ई जदिया बाजार में गुरुवार की रात ऑल्टो कार पर सवार तीन युवकों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद युवकों ने ड्राइवर को ट्रक से उतार कर दुर्व्यवहार किया और ट्रक के सहायक चालक से 8500 रुपये नकद और ट्रक का हाइड्रोलिक लूट लिया।ट्रक के सह चालक भीमपुर

Article Advertisement
Article Advertisement
दर्ज केस में कहा है कि वह ट्रक ड्राइवर किशनपुर थाना क्षेत्र के चांदपीपर टेंगराहा गांव निवासी जयप्रकाश यादव के साथ त्रिवेणीगंज से झारखंड की ओर जा रहे थे।
गुरुवार की रात लगभग 11 बजे जदिया बाजार के पास पहुंचने पर पीछे से एक ऑल्टो कार बीआर 11 ऐई 6245 पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर धमकी देते हुए रोक दिया और एक ने ड्राइवर जयप्रकाश को जबरन उतार कर अपनी कार में बैठा लिया।
इसके बाद युवकों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट और धमकी देते मो. जाहिद को कार के पीछे-पीछे ट्रक लेकर चलने को कहा।
भिखारी चौक बघैली के पास पुन: वापस होकर त्रिवेणीगंज के रास्ते ठाकुरबाड़ी टोला के पास रोका और ड्राइवर जयप्रकाश को कार से उतार दिया।
इसी क्रम में जयप्रकाश कार से भाग निकला।
बाद में युवकों ने 8500 रुपए और ट्रक से एक हाइड्रोलिक जैक यह कह कर उतार लिया कि सात हजार रुपए देकर जैक ले जाना।
बाद में घटना की जानकारी ट्रक मालिक द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कार को नाढ़ी मोड़ के पास एक गड्ढे से बरामद किया।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में कार पर सवार लक्ष्मीनियां गांव निवासी अमित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने लक्ष्मीनियां गांव निवासी रौशन पंडित के घर में छापेमारी की तो वहां से ट्रक का जैक भी बरामद हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने रौशन के पिता विद्यानंद पंडित को गिरफ्तार किया है।
मामले में अन्य दो आरोपी उसी गांव के रोशन पंडित और रोशन यादव को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
