अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बदमाशों ने चालक को पीटा ट्रैक्टर लेकर फरार, केस

बदमाशों ने चालक को पीटा ट्रैक्टर लेकर फरार, केस मधेपुरा- मुरलीगंज एनएच 107 पर पड़वा नवटोल के पास शुक्रवार की शाम चार बदमाशों ने चालक को मारपीट कर जख्मी करने के साथ ही ईंट लोड ट्रैक्टर लेकर भाग गया। शोर मचाने के बाद बदमाश चालक को छोड़कर फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात ही रजनी गांव से ट

बदमाशों ने चालक को पीटा ट्रैक्टर लेकर फरार, केस

Article Advertisement

बदमाशों ने चालक को पीटा ट्रैक्टर लेकर फरार, केस मधेपुरा- मुरलीगंज एनएच 107 पर पड़वा नवटोल के पास शुक्रवार की शाम चार बदमाशों ने चालक को मारपीट कर जख्मी करने के साथ ही ईंट लोड ट्रैक्टर लेकर भाग गया। शोर मचाने के बाद बदमाश चालक को छोड़कर फरार हो गये।

Article Advertisement

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात ही रजनी गांव से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। जख्मी ट्रैक्टर चालक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ईंट व्यवसायी विश्व प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम मिठाई निवासी चालक ललन कुमार ईंट लेकर मुरलीगंज के दीघी गांव जा रहा था। परवा नवटोल के निकट बाइक सवार चार बदमशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया। हथियार की नोक पर ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे ले लिया। दो बदमाशों ने चालक को बाइक पर बैठा लिया। दो बदमाश ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। रास्ते में बदमाशों ने ईंट भट्टा मालिक का मोबाइल नंबर देने को कहा। मोबाइल नंबर पता नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने थ्रीनट के बट से मारकर चालक को जख्मी कर दिया। भट्टा मालिक से 10 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी। मुरहो टोला के शोर मचाने पर चालक को छोड़कर बदमाश फरार हो गया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है. स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read