अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बस पड़ाव चालू नहीं होने से परेशानी

बस पड़ाव चालू नहीं होने से परेशानी सोनवर्षा में स्थाई बस पड़ाव चालू नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को गर्मी व बारिश के दिनों मे किसी दुकान का सहारा लेना पडता है। या फिर खुले आसमान के नीचे खडे होकर सवारी गाड़ी का घंटों इंतजार करना पड़ता है। एक बडी आबादी वा

बस पड़ाव चालू नहीं होने से परेशानी

Article Advertisement

बस पड़ाव चालू नहीं होने से परेशानी सोनवर्षा में स्थाई बस पड़ाव चालू नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को गर्मी व बारिश के दिनों मे किसी दुकान का सहारा लेना पडता है। या फिर खुले आसमान के नीचे खडे होकर सवारी गाड़ी का घंटों इंतजार करना पड़ता है।

Article Advertisement

एक बडी आबादी वाले जगह के साथ साथ हर जगह आने जाने के लिए मिलने वाली बस के कारण प्रतिदिन सैकड़ों छोटी बडी वाहनों का परिचालन होता है। जगह जगह यत्र तत्र सडक़ पर गाडी लगाकर सवारी बैठाने व उतारने को लेकर सोनवर्षा मुख्य बाजार मे पूरे दिन जाम की समस्या लगा रहता है। बस पड़ाव चालू नहीं होने के कारण मुख्य बाजार मे सड़क किनारे गाडी के इंतज़ार करने वाली महिला यात्री को सबसे ज्यादा परेशानी होता है। सार्वजनिक शौचालय सहित पीने का पानी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण महिला यात्री को काफी परेशानी होती है। जाम की समस्या :वाहन चालकों के मनमानी के कारण सडक़ पर छोटी बडी वाहन लगाकर सवारी का इंतजार करने से हर वक्त जाम की समस्या लगी रहती है।जिस वजह से क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बाजार करने के लिए आने वाले आमजनों को जाम की समस्या से रोज रूबरू होना पडता है। स्थाई बस पड़ाव बना सभा स्थल व डिपो: लाखों की लागत से वर्षों पूर्व बने स्थाई बस पडाव विभिन्न राजनीति दलों के लिए सभा स्थल या फिर किसी सडक बनाने वाले ठेकेदार के लिए गिट्टी बालू सहित अन्य सामिग्री रखने के लिए उचित स्थल बन कर रह गया है। न्यायालय में चल रहा है मामला: वर्षों पूर्व बने बस पडाव का जमीन को लेकर मामला न्यायालय मे लंबित होने के कारण नहीं चालू हो पाया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि वर्षों पूर्व बने बस स्टैंड रखरखाव के अभाव मे जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read