बापू की 150वीं जयंती पर रिहा किये जायेंगे बिहार की जेलों में बंद 26 कैदी इस वर्ष दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बिहार की विभिन्न जेलों में बंद 26 कैदियों को रिहा किया जायेगा. इसके लिए निर्धारित तमाम मानकों को ध्यान में रखते हुए इनके नामों का प्रस्ताव राज्य सरकार ने तैयार कर लिया है. इस पर गृह (कारा) विभाग के स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है. बापू की 150वीं जयंती के मौके पर तीन चरणों में राज्य के चुनिंदा कैदियों को छोड़ने की नीति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तैयार की थी. इसके तहत इस बार यह तीसरा और अंतिम चरण है. पहले चरण में पिछले वर्ष गांधी जयंती के मौके पर 18 कैदी और दूसरे चरण के तहत जून 2019 में करीब 45 कैदी रिहा किये जा चुके हैं. इसी क्रम में तीसरे चरण के तहत इस बार 26 कैदियों को छोड़ने के साथ ही यह योजना पूरी हो जायेगी. इस तरह राज्य के विभिन्न जेलों से 89 कैदियों की बची हुई सजा को माफ करते हुए वे रिहा हो जायेंगे. इसमें बड़ी संख्या में 14 साल की सजा पूरा करने वाले कैदियों की भी है. इस योजना के तहत छोटे-मोटे अपराध के लिए जेल में बंद उन कैदियों को माफी दी जायेगी, जिन्होंने अपनी कुल सजा का दो-तिहाई या 66 प्रतिशत समय काट लिया है. कैदियों का व्यवहार सजा के दौरान जेल में कैसा रहा, उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति क्या है, जैसे तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इनका चयन किया जायेगा. इसके अलावा 55 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिला, जिसने अपनी 50 फीसदी या आधी सजा और 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध व्यक्ति, जिन्होंने 50 फीसदी सजा काट ली हो, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है. स्रोत-प्रभात खबर
Bihar
बापू की 150वीं जयंती पर रिहा किये जायेंगे बिहार की जेलों में बंद 26 कैदी
बापू की 150वीं जयंती पर रिहा किये जायेंगे बिहार की जेलों में बंद 26 कैदी इस वर्ष दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर बिहार की विभिन्न जेलों में बंद 26 कैदियों को रिहा किया जायेगा. इसके लिए निर्धारित तमाम मानकों को ध्यान में रखते हुए इनके नामों का प्रस्ताव राज्य सरकार न

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
