बापू के चश्मा, चरखा व तिरंगा झंडे से सजी सहरसा की ट्रेनें सहरसा की ट्रेनें बापू की चश्मे लगी चित्र, चरखा और तिरंगा झंडा से सजकर चलने लगी है।
दो अक्टूबर को होने वाले गांधी जयंती से पहले सहरसा में मेंटेनेंस होने वाली सभी ट्रेनों को बापू और देशभक्ति के रंग में रंग दिया गया है।
Bihar
बापू के चश्मा, चरखा व तिरंगा झंडे से सजी सहरसा की ट्रेनें
बापू के चश्मा, चरखा व तिरंगा झंडे से सजी सहरसा की ट्रेनें सहरसा की ट्रेनें बापू की चश्मे लगी चित्र, चरखा और तिरंगा झंडा से सजकर चलने लगी है। दो अक्टूबर को होने वाले गांधी जयंती से पहले सहरसा में मेंटेनेंस होने वाली सभी ट्रेनों को बापू और देशभक्ति के रंग में रंग दिया गया है। ट्रेनों पर बापू और देशभक्

Article Advertisement
Article Advertisement
ट्रेनों पर बापू और देशभक्ति का चढ़ा यह रंग लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेन में सवार होने से पहले लगाई गई इन चित्रों पर यात्रियों की नजर पड़ते कदम रुक जाते हैं।
बोगियों की गेट पर लगे चित्र को देखकर बच्चे जहां बापू की जीवनी से जुड़े हर जानकारी जानने को उतावले हो जाते हैं।
वहीं बड़े भी काफी चाव से देश की आजादी और निर्माण में बापू के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की बखान करते थकते नहीं हैं।
एक अच्छी बात यह भी कि चरखे की याद रेलवे के जरिए एक बार फिर से लोगों के बीच जीवंत हो उठा है।
इतिहास के पुराने स्वर्णिम दिन को याद कर लोग खुद को भारत का नागरिक होने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
ट्रेनों को यह नया लुक एएमई दुर्गेश कुमार सिंह और सीडब्लूएस शंभु कुमार की मॉनिटरिंग में कैरेज एंड वैगन के कर्मियों द्वारा दिया गया है।
स्वच्छ रहने को प्रेरित करने के लिए लिखा स्वच्छ भारत : ट्रेनों की कोच के एक तरफ जहां बापू की चित्र, चरखा और तिरंगा झंडा लगा है।दूसरी ओर स्वच्छ भारत लिखकर स्वच्छता का संदेश दिया गया है।
रेल अधिकारियों का कहना है स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए किया गया है।
साथ ही 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की150 वीं जयंती का भी जिक्र किया गयाहै।
बापू के चित्र और तिरंगा से सजी ये ट्रेनें : बापू के चित्र और तिरंगा से सजी ट्रेनें दिल्ली, अमृतसर से लेकर पटना तक जाने वाली है।
सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, सहरसा-पटना जनहित एक्सप्रेस, सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस में गांधी की झलक देखने को मिल रही है।
900 स्टीकर चिपकाया : चश्मे पहने गांधी, चरखा, तिरंगा झंडा और स्वच्छ रेल चित्र से पटा 900 स्टीकर लगाया गया है।
एसी और स्लीपर बोगी पर आठ-आठ और अनारक्षित बोगी पर 12 की संख्या में इसे लगाया गया है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक यह स्टीकर पानी में भी खराब नहीं होगा।
ना ही उखड़ेगा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
