अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव

बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इस कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। दिन के साढ़े 10 बजे के बाद अचानक शुरू हुई बारिश जो शाम तक रुक-रुक कर होती रही। बारिश से मौसम में बदलाव आ गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शाम में

बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव

Article Advertisement

बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इस कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। दिन के साढ़े 10 बजे के बाद अचानक शुरू हुई बारिश जो शाम तक रुक-रुक कर होती रही।

Article Advertisement

बारिश से मौसम में बदलाव आ गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शाम में आकाश में बादल छाये रहने से अनुमान लगाया जा रहा कि रात में भी बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार लगभग दो घंटे में 52 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विगत दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद कई मोहल्ले की सड़कों पर पानी जमा था लेकिन फिर से बारिश के बाद सड़क पर और अधिक पानी जमा हो गया है। इस कारण मोहल्लेवासियों को पानी में चलकर आवागमन करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किये जाने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इधर मुख्य सड़क पर मीरटोला, रिफ्यूजी चौक, बाबाजी कुटी सहित हटिया गाछी समीप सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क का पता नहीं चल रहा है। ई-रिक्शा पलटने से कीचड़मय हो गये लोग : बाबाजी कुटी के समीप शनिवार की दोपहर पानी व कीचड़ भरे गड्ढे में सवारी से लदी ईिरक्शा पलट गई। हालांकि पानी व कीचड़ रहने के कारण लोगों को चोटें तो नहीं आई लेकिन सभी लोग कीचड़ में लथपथ हो गये। लोगों में आक्रोश व्याप्त है कि संवेदक द्वारा अबतक गड्ढे को नहीं भरा गया है। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में गड्ढे भी भरे जायेंगे। अगर सड़क निर्माण से पूर्व गड्डे को भर दिया जाता तो लोगों को परेशानी नहीं होती। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read