अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बिजली नहीं रहने से आक्रोश

बिजली नहीं रहने से आक्रोश प्रखंड के खापुर पंचायत स्थित परैल गांव में खराब ट्रांसफार्मर को तीन महीने में बदला नहीं जा सका है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प्रभावित हो रहे गांव में लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि बार- बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अधिकारी ट्रांसफा

बिजली नहीं रहने से आक्रोश

Article Advertisement

बिजली नहीं रहने से आक्रोश प्रखंड के खापुर पंचायत स्थित परैल गांव में खराब ट्रांसफार्मर को तीन महीने में बदला नहीं जा सका है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प्रभावित हो रहे गांव में लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने कहा कि बार- बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अधिकारी ट्रांसफार्मर को बदले जाने के प्रति उदासीन बने हैं। परैल के वार्ड सदस्य परदेसी ऋषिदेव व सुप्रिया कुमारी, बौकु मंडल, सुरो मेहता, मिथिलेश यादव, रुद्र नारायण मंडल, अशोक साह, महेश्वर प्रसाद सिंह, लालो मुखिया, शंभू मुखिया आदि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान और मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना ने बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कराने का भरोसा दिलाया। प्रखंड प्रमुख नकुलदेव पासवान ने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात कर आपूर्ति बहाल करायी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि करीब तीन महीना पूर्व ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों अवगत कराया गया लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस कारण गांव के लोग अंधेरे की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से बिजली आपूर्ति अविलंब बहाल करने की मांग की है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही स्थल निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read