अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बिहार / एके-47 केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह से एएसपी लिपि ने दो घंटे में पूछे 40 सवाल

पटना. एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में बेउर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने शनिवार को दो दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यही नहीं अनंत के करीबी लल्लू मुखिया को भी पुलिस ने बेउर जेल से दो दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया। पुलिस दोनों को महिला थाने लेकर आ गई। ग्रामीण एस

बिहार /	एके-47 केस: मोकामा विधायक अनंत सिंह से एएसपी लिपि ने दो घंटे में पूछे 40 सवाल

Article Advertisement

पटना. एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में बेउर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने शनिवार को दो दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यही नहीं अनंत के करीबी लल्लू मुखिया को भी पुलिस ने बेउर जेल से दो दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया।

Article Advertisement

पुलिस दोनों को महिला थाने लेकर आ गई। ग्रामीण एसपी, पंडारक, बाढ़ थानेदार ने भी उनसे दिन में पूछताछ की पर असल पूछताछ रात में हुई जब इस केस की आईओ एएसपी लिपि सिंह ने उनसे सीसीटीवी के सामने दो घंटे में 40 सवाल दागे। एक चेयर पर अनंत बैठे थे तो दूसरी चेयर पर लिपि सिंह। बीच में टेबल रखा हुआ था। आधे से ज्यादा प्रश्न को वह टाल गए और कहा कि नहीं जानते हैं या नहीं मालूम है। उन्हें खाने के लिए सब्जी, रोटी, दाल, सेब आदि दिया गया। पिछले 40 साल में यह पहला मौका है जब विधायक को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सवाल और जवाब लिपि: आवास से भागकर कहां गए? अनंत: दिल्ली गया, फिर देहरादून और फिर वहां से वापस आकर बेटी-दामाद यहां रहे। लिपि: लदमा में जब्त एके- 47 कहां से लाए? अनंत: मुझे जानकारी नहीं है। लिपि: हैंड ग्रेनेड किसने दिया? अनंत: मुझे इसकी जानकारी नहीं है। किसी ने लाकर रख दिया होगा। लिपि: (विधायक के हाथ में एके-47 का वीडियो और फोटो दिखाया गया) कौन है ये? अनंत: हम ही तो हैं। लिपि: (हत्या की साजिश का वायरल ऑडियो सुनाया गया) कौन है इसमें दो आदमी? अनंत: नहीं जानते हैं ऑडियो-फॉडियो। लिपि: किसके कार से आवास से गए? अनंत: हमको नहीं मालूम, कार घर के पास लगी। हम चल दिए। लिपि: वीडियो कहां बना रहे थे? अनंत: उतना याद नहीं है। लाइन होटल में खाना खाए, वहीं बनाए। लिपि: लदमा कब गए थे? अनंत: 14 साल हो गया गइला। घरवा तो बंद रहता है। लिपि: और एके-47 कहां है? अनंत: नहीं है मेरे पास।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read