महिला सुरक्षा और सम्मान मामले पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है।
साथ ही भाजपा को महिला विरोधी पार्टी करार दिया है।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है।
Crime
"बीजेपी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने हुआ बेनकाब"
महिला सुरक्षा और सम्मान मामले पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। साथ ही भाजपा को महिला विरोधी पार्टी करार दिया है। पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया

Article Advertisement
Article Advertisement
बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मेयर सरिता चौधरी जी के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए उन्होंने यह बात कही।
भारतीय जनता पार्टी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है : आतिशी BJP का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब !
देखें और शेयर करें इस वीडियो को👇 pic.twitter.com/lzvBO67boM — AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2019 एक तरफ केजरीवाल सरकार दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा में कड़े कदम उठा रही है और दूसरी तरफ भाजपा के नेता महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं : सरिता चौधरी उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
इससे पहले भी भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी हरकतें देश की जनता के सामने समय-समय पर बेनकाब होती रही है।
फिर चाहे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी जो इस समय बलात्कार के आरोप में जेल में है उनका मामला हो या उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा एक महिला के बलात्कार का मामला हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का नारी विरोधी चेहरा इस कदर जनता के सामने बेनकाब हो चुका है कि एक समय तो लोगों ने अपनी गलियों में अपने घरों के बाहर पोस्टर तक लगाए थे कि भाजपा के नेता इस गली में नए आए यहां छोटी बच्चियां रहती हैं।
उन्होंने कहा की आज दिल्ली रेप कैपिटल के नाम से जानी जाती है।
दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा शासित दिल्ली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है।
जब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ही उनकी महिला नेता सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली में रहने वाली आम महिलाओं की सुरक्षा भाजपा कैसे करेगी।
सरिता चौधरी जी भाजपा की और से मेयर के पद पर आसीन रह चुकी हैं।
भाजपा में एक बड़ा रुतबा रखती हैं।
भाजपा की बड़ी नेता है और भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन की दिल्ली इकाई की अध्यक्षा भी हैं।
जब एक पढ़ी-लिखी और सशक्त महिला भाजपा के कार्यालय में ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा शासित दिल्ली की पुलिस दिल्ली में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा सड़कों पर किस प्रकार से सुनिश्चित कर पाएगी।
भाजपा के ऊपर दिल्ली में मात्र एक जिम्मेदारी है, दिल्ली की जनता की सुरक्षा और उसमें भी भाजपा पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है।
आज ही की घटना का हवाला देते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कनॉट प्लेस में खुलेआम एक दंपत्ति को बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूट लिया।
यह घटना भाजपा की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है और सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार से भाजपा पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है : राखी बिड़ला प्रेस वार्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि मात्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी।
भाजपा के नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न के केस अक्सर जनता के सामने आते रहते हैं।
चाहे वह उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का मामला हो या फिर हाल ही में मीडिया की खबर बन रहा भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी का मामला हो।
भारतीय जनता पार्टी को इस तरह की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाते हुए तुरंत प्रभाव से ऐसे लोगों को अपनी पार्टी से निकाल बाहर करना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
तभी जाकर बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा साकार होता नजर आएगा।
प्रेस वार्ता में मौजूद आप विधायक सरिता सिंह ने कल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला नेता सरिता चौधरी के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से एक बात साबित हो गई है कि देश में महिलाओं को लेकर सबसे संकीर्ण मानसिकता अगर किसी की है तो वह भारतीय जनता पार्टी की है।
जहां एक और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार महिला सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का काम कर रही है, महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली की बसों और मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की बात कर रही है, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार जिसके कंधों पर दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उस पार्टी की अपनी महिला नेता ही सुरक्षित नहीं है।
भाजपा के सांसद और विधायक ही महिलाओं की अस्मिता व सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
