21 सितंबर को आम आदमी पार्टी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी : सौरभ भारद्वाज पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने बताया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार कच्ची कालोनियों को पक्का करने के नाम पर दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वाली जनता के साथ धोखा कर रही है।
Business
बीजेपी के झूठ के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मनाया धोखा दिवस
21 सितंबर को आम आदमी पार्टी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी : सौरभ भारद्वाज पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने बताया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार कच्ची कालोनियों को पक्का करने के नाम पर दिल्ली की कच्ची कालोनियों में

Article Advertisement
Article Advertisement
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि भाजपा 6 महीने के भीतर दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करेगी।
मनोज तिवारी जी के इस बयान पर आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या अब भाजपा भी कांग्रेस बन गई है?
क्योंकि कांग्रेस हमेशा चुनाव से पहले कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा करती रही है।
आज भाजपा भी वही काम कर रही है।
भाजपा भी वही कर रही है।
दिल्ली की जनता को एक लुभावना सपना दिखा रही है।
6 महीने के भीतर दिल्ली का चुनाव निकल जाएगा और उसके बाद भाजपा का कोई इरादा नहीं है दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का।
बीजेपी सरकार दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली जनता के साथ धोखा कर रही है : आतिशी मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से प्रश्न पूछते हुए आतिशी ने कहा कि 23 जुलाई 2019 को भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है सभी संबंधित विभागों को दिल्ली सरकार को उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और 1 महीने के भीतर दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां पक्की हो जाएंगी।
हम मनोज तिवारी जी से पूछना चाहते हैं कि जब उन्हीं के केंद्रीय मंत्री ने 1 महीने में दिल्ली की सारी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा किया था किस आधार पर 6 महीने का समय मांग रहे हैं।
आतिशी ने बताया कि जब केंद्र सरकार की ओर से यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास आया तो खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने सभी विभागों को निर्देशित किया था, कि किसी भी प्रकार की रुकावटें इस प्रस्ताव में नहीं आनी चाहिएं।
क्योंकि दिल्ली सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द दिल्ली की सभी कच्ची कालोनियां पक्की हो जाएं।
साथ ही साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्री किस प्रकार से हो सकती है और सस्ते दामों पर रजिस्ट्री किस प्रकार से होती है इसके लिए एक प्लान ऑफ एक्शन बनाने का भी निर्देश दिया था, और दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार थी।
परंतु मनोज तिवारी जी की बातों से ऐसा लग रहा है कि वह सब भाजपा सरकार के खोखले वादे थे और कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी फिर एक बारी चुनाव के बाद की तारीख जनता को दे दी है।
"दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली जनता के साथ धोखा कर रही है @BJP4India की सरकार"- @AtishiAAP देखें और शेयर करें पूरा वीडियो👇 pic.twitter.com/FzEZOVR6Io — AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2019 उन्होंने कहा कि ना ही तो कांग्रेस ने और ना ही भाजपा ने जब उनकी सरकार दिल्ली में थी, तो कभी दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए कुछ किया।
चुनाव के समय कच्ची कॉलोनियों में वोट मांगने के लिए तो पहुंच जाते हैं, लेकिन कच्ची कॉलोनियों की सड़क, सीवर, नालियां आदि बनाने और कच्ची कालोनियों के विकास की दिशा में काम करने के नाम पर दोनों पार्टियों में से किसी ने भी कभी कुछ नहीं किया।
केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही है जिसने हजारों करोड़ रूपया खर्च करके दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का, पानी की पाइप लाइन डालने का, नालियां बनाने का, सड़कें बनाने का काम किया है।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार भी किसी भी कच्ची कॉलोनी को पक्का करने के लिए यह बुनियादी सुविधाएं उस कॉलोनी में होना जरूरी है।
मीडिया के माध्यम से अतिथि ने भाजपा शासित केंद्र सरकार से कहा कि आज दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में वह सभी चीजें दिल्ली सरकार ने मुहैया करा दी हैं, जो कच्ची कॉलोनी को पक्का करने के लिए जरूरी है।
तो केंद्र सरकार अगर चाहे तो अभी इन सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी बताएं कि क्या भाजपा की मंशा इन कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की है भी या केवल नाटक कर रहे हैं?
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष @ManojTiwariMP जी बताएं कि क्या भाजपा की मंशा कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की है भी या केवल नाटक कर रहे हैं?
- @AtishiAAP pic.twitter.com/Fr6xhQwIe3 — AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2019 प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे लिए यह सच्चाई जनता तक पहुंचाना बेहद ही मुश्किल था, कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को अब पक्का किया जा सकता है।
परंतु केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी ने खुद ही यह सच्चाई जनता के सामने 23 जुलाई को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से रख दी थी।
उन्होंने साफ कर दिया था कि कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की राह में अब कोई अड़चन नहीं है, और 1 महीने में केंद्र सरकार सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने वाली है।
अब केंद्र सरकार यह बहाना नहीं बना सकती कि अरविंद केजरीवाल जी नहीं करने दे रहे हैं।
"21 सितंबर को दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी आम आदमी पार्टी"- @Saurabh_MLAgk देखें और शेयर करें पूरा वीडियो pic.twitter.com/GCH6DvhWd4 — AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2019 उन्होंने कहा कि इस स्तर पर आने के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जी का यह कहना कि 6 महीने बाद कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जाएगा, यह दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।
यह बिल्कुल उसी प्रकार का धोखा है जो दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग के नाम पर दिया गया है।
भाजपा ने तब भी कहा था कि एक बार लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे तो सीलिंग पर अध्यादेश लाएंगे वह भी आज तक नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि यह धोखा जो भाजपा सरकार ने, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली जनता को दिया है, आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ एक आंदोलन चलाएगी और 21 सितंबर 2019 को दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में जाकर धोखा दिवस के रूप में भाजपा के इस धोखे के बारे में कच्ची कॉलोनी की जनता को बताएगी।
ताकि कच्ची कॉलोनियों के लोग 22 तारीख को जब भाजपा के लोग आएं, तो उनसे प्रश्न कर सके, कि जब जुलाई में 1 महीने में कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा किया गया था, तो अब 6 महीने का समय क्यों मांग रहे हो?
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
