अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बोलेरो पेड़ से टकराई एक की मौत, चार घायल

बोलेरो पेड़ से टकराई एक की मौत, चार घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ झिटकिया पुल के समीप मंगलवार रात्रि बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो जाने के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी तथा चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध

बोलेरो पेड़ से टकराई एक की मौत, चार घायल

Article Advertisement

बोलेरो पेड़ से टकराई एक की मौत, चार घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ झिटकिया पुल के समीप मंगलवार रात्रि बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो जाने के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी तथा चार युवक बुरी तरह घायल हो गए।

Article Advertisement

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीनगर कॉपरेटिव गाव निवासी राहुल कुमार (20) वर्ष पिता सुजीत मेहता अपने भाई एवं दोस्तों के साथ बोलोरो गाड़ी से मेला देखने कटिहार जा रहे थे। गाड़ी काफी तेज गति में थी। कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग पर सतडोभ झिटकिया पुल के समीप सड़क पर बने गढ्डे के पास आने के बाद अचानक ड्राइवर अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे गढ्डे में पेड़ से जा टकरा गयी। जिसमें आगे की सीट पर बैठे युवक राहुल कुमार गाड़ी में दब गया जिससे घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष मदन कुमार, एसआई मो. इस्लाम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जिसमें की पाच घायलों में दो युवक सावन कुमार व मोनम कुमार की स्थिति गम्भीर देखते हुए रेफर कर उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं रंजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। काफी मसक्कत के बाद मुफस्सिल प्रसाशन ने जेसीबी के सहारे वाहन को गढ्डे से निकला। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बोलोरो पूर्णिया से कटिहार की ओर जा रही थी। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read