अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

भारत में ये है इंटरनेट यूजर का आंकड़ा

देश और दुनिया में बढ़ती तकनीक के आयामों के बीच एक रिपोर्ट आई है बताया गया है कि भारत में सिर्फ 36 फीसद लोग ही इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। यह आंकड़ा भौंचक्का कर देने वाला इसलिए भी लग रहा है क्योंकि आजकल लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन दिख जाता है। स्मार्टफोन बिना इंटरनेट कोई प्रयोग करता रहे ऐसा

भारत में ये है इंटरनेट यूजर का आंकड़ा

Article Advertisement

देश और दुनिया में बढ़ती तकनीक के आयामों के बीच एक रिपोर्ट आई है बताया गया है कि भारत में सिर्फ 36 फीसद लोग ही इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। यह आंकड़ा भौंचक्का कर देने वाला इसलिए भी लग रहा है क्योंकि आजकल लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन दिख जाता है।

Article Advertisement

स्मार्टफोन बिना इंटरनेट कोई प्रयोग करता रहे ऐसा यकीन करना मुश्किल लगता है। भारत में पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे सस्ता इंटरनेट पैक है, वहीं कड़वी सच्चाई यह भी है कि भारत की दो-तिहाई जनता इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करती है। इसकी जानकारी इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। कुछ अन्य सर्वे में भी सामने आया है कि अन्य देशों की तुलना में भारत में इंटरनेट प्रयोग करने वालों की संख्या कम है और यह अंतर लगभग दोगुने के आसपास सामने आ रहा है। एक तर्क यह भी दिया जा रहा है कि देश में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इंटरनेट का उतना प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, जितने के कयास लगाये जाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे भारत में केवल 33 फीसदी महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं, वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 38 फीसदी शहरी महिलाएं और 28 फीसदी ग्रामीण महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो पूरे देश में 67 फीसदी पुरुष इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, वहीं शहर में इनकी संख्या 62 फीसदी और गांव में 72 फीसदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सिर्फ 36 फीसदी लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अमेरिका, तुर्की, चीन और रूस में यह संख्या क्रमश: 86, 83, 60 और 76 फीसदी है। बता दें कि भारत में कुल इंटरनेट यूजर्स की संख्या 45.1 करोड़ है।             Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read