अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा के चौसा में डूबने से एक किशोर की मौत

मधेपुरा के चौसा में डूबने से एक किशोर की मौत मधेपुरा के चौसा प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन पैना के पास पोखर किनारे शौच करने गये एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक युवक पैना पंचायत के पूर्व सरपंच अब्दुल जब्बार का पुत्र मो. फैजल बताया जा रहा है। बताया गया कि बुधवार की शाम पैना पंचायत के

मधेपुरा के चौसा में डूबने से एक किशोर की मौत

Article Advertisement

मधेपुरा के चौसा में डूबने से एक किशोर की मौत मधेपुरा के चौसा प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन पैना के पास पोखर किनारे शौच करने गये एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक युवक पैना पंचायत के पूर्व सरपंच अब्दुल जब्बार का पुत्र मो. फैजल बताया जा रहा है।

Article Advertisement

बताया गया कि बुधवार की शाम पैना पंचायत के पूर्व सरपंच अब्दुल जब्बार के पुत्र मो. फैजल (14) अपने घर से गांव के कुछ युवक के साथ पंचायत सरकार भवन के पास पोखर किनारे शौच करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद उसके साथ गये अन्य युवक के शोर मचाने पर जबतक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच पाते तब उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पैना पंचायत के मुखिया बीबी इसरत खातुन और पूर्व मुखिया मो. शाहजहां ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए सहायता राशी दी। मौक पर समीम अख्तर, मो. निसार अहमद, बदरे आलम, सदाब रजी आदि मौजूद रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read