नियोजित शिक्षकों ने विधि मंत्री के आवास पर दिया धरना मधेपुरा संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले रविवार को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रखंड अध्यक्षों ने एक साथ विधायक के आवास पर धरना दिया।
Bihar
मधेपुरा:- नियोजित शिक्षकों ने विधि मंत्री के आवास पर दिया धरना
नियोजित शिक्षकों ने विधि मंत्री के आवास पर दिया धरना मधेपुरा संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले रविवार को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रखंड अध्यक्षों ने एक साथ विधायक के आवास पर धरना दिया। आलमनगर के विधायक सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन एवं विधि मंत्री न

Article Advertisement
Article Advertisement
आलमनगर के विधायक सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन एवं विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के बालाटोल स्थित आवास पर नियोजित शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार एक दिवसीय शांति पूर्ण रूप से धरना कार्यक्रम किया।
बताया गया कि 9 सूत्री मांगों को लेकर आलमनगर विधानसभा अंतर्गत चौसा, पुरैनी और आलमनगर के हड़ताली शिक्षकों ने एक साथ धरना देकर विधायक सह मंत्री श्री यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक यह मांग समान काम के लिए समान वेतन हेतु ज्ञापन दिया।
विधायक सह मंत्री श्री यादव के गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कुरसंडी पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य कमल किशोर यादव को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने सरकार से समान काम के लिए समान वेतन का मांग किया है।
मांगे पूरी नहीं होने तक शिक्षकों ने सैद्धांतिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल अनवरत जारी रखने की बात कही।
मौके पर समन्वय समिति के संजीव कुमार सुमन अभय कुमार पवन कुमार अंबिका नंदराम,धीरेंद्र कुमार राम,भालचंद्र मंडल, संजय कुमार सुमन,सुनील कुमार यादव,शारिक अनवर,बिगनेश राय,जवाहर चौधरी, पंकज कुमार भगत, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार राम, श्वेता सिन्हा, अनिल कुमार, गोविंद कुमार, रामचंद्र मंडल, लालू कुमार, तबरेज आलम, शमीम अख्तर, प्रशांत कुमार, जावेद आलम, बिरेन्द्र कुमार मंडल, अखिलेश कुमार, संजय राम, राजकुमार यादव, गुड्डु कुमार, प्रणव कुमार, मुन्ना कुमार, मुकुन्द कुमार यादव, मुकेश कुमार अन्य सैकड़ों नियोजित शिक्षक मौजूद थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
