अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

महादलित बस्ती पर मंडरा रहा कटाव का खतरा

महादलित बस्ती पर मंडरा रहा कटाव का खतरा प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड 4 में महादलित बस्ती पर परमाने नदी के कटाव का खतरा मंडरा रहा है। अब तक आधा दर्जन घर नदी में कटकर विलीन हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कटाव को रोकने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल से आने व

महादलित बस्ती पर मंडरा रहा कटाव का खतरा

Article Advertisement

महादलित बस्ती पर मंडरा रहा कटाव का खतरा प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड 4 में महादलित बस्ती पर परमाने नदी के कटाव का खतरा मंडरा रहा है। अब तक आधा दर्जन घर नदी में कटकर विलीन हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कटाव को रोकने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि नेपाल से आने वाली कोसी की सहायक नदी परमाने रामपुर पंचायत होकर गुजरती है। बारिश के महीने में नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। अधिक बारिश से नदी का पानी गांव में घुस जाता है। इससे भारी तबाही मचती है। परमाने नदी में करंट के कारण इसका कटाव बारिश में तेज होता है। इसके कारण हर साल कई घर कटकर नदी में विलीन हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अचानक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई। इसके बाद नदी का कटाव तेज हो गया। अब तक आधा दर्जन घर कटकर नदी में विलीन हो चुके हैं। उपजाऊ भूमि भी नदी में कटकर समाहित हो रही है। लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि देखने तक नहीं आते हैं। इसके कारण लोगों में गुस्सा है। ग्रामीण लुखड़ी देवी, रामफल सादा, सुबक सादा, रमेश साह, गणेश साह, उमेश साह, शंकर साह आदि ने बताया कि हमलोग मजदूरी और खेतीबाड़ी कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। लेकिन उपजाऊ भूमि नदी में विलीन होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी यहां देखने तक नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल कटाव को नहीं रोका गया तो पूरी बस्ती नदी में विलीन हो जाएगी। ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर कटाव रोकने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। रामपुर पंचायत के वार्ड 4 में महादलित बस्ती में परमाने नदी का कटाव हो रहा तेज। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read