महिला की मौत पर लोगों का हंगामा पीएचसी में परिवार नियोजन का ऑपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया।
पीएचसी में हंगामा करने के बाद गुस्साए लोगों ने शंकरपुर-त्रिवेणीगंज रोड को जाम कर दिया।
Bihar
महिला की मौत पर लोगों का हंगामा
महिला की मौत पर लोगों का हंगामा पीएचसी में परिवार नियोजन का ऑपरेशन करने के बाद एक महिला की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। पीएचसी में हंगामा करने के बाद गुस्साए लोगों ने शंकरपुर-त्रिवेणीगंज रोड को जाम कर दिया। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने क

Article Advertisement
Article Advertisement
मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बताया गया कि गिद्धा पंचायत के वार्ड दो निवासी सुरेन्द्र सरदार की पत्नी अंजू देवी को परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराने के लिए शुक्रवार को पीएचसी में भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार की शाम उसका परिजवार नियोजन का ऑपरेशन किया गया था।
शनिवार की सुबह अंजू देवी की मौत हो गयी।
महिला की मौत होने से परिजन आक्रोशित हो गए।
परिजनों ने पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. विमल कुमार के विरूद्ध हो हंगामा शुरू कर दिया।
महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव के लोग काफी संख्या में पीएचसी पहुंच गए।
गुस्साए लोगों ने पीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों ने पीएचसी का मेन गेट बंद कर दिया।
विरोध प्रदर्शन के कारण पीएचसी अफरा- तफरी की स्थिति बन गयी।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने शंकरपुर- त्रिवेणीगंज सड़क जामकर दिया।
डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
लोगों ने दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी होने के बाद पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा, सरपंच शंकर सरदार, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, प्रमुख अनीता कुमारी भी मौके पर पहुंचे।
इस बीच सीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे।
सीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझा- बुझाकर लोगों को शांत किया।
करीब दो घंटे बाद शंकरपुर- त्रिवेणीगंज रोड पर यातायात बहाल हो सका।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
पीएचसी प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम ऑपरेशन होने के बाद शनिवार की सुबह तक वह स्वस्थ थी।
घूमने- फिरने के साथ ही उसने कुछ नाश्ता भी किया था।
उसके बाद वह आराम करने चले गयी थी।
थोड़ी देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
