अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गयी रैली

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गयी रैली स्थानीय पीएससी में गुरुवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्र भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्यालय के मुख्य बाजार, गली- मुहल्ले होते हुए पुन: पीएचसी परिसर पहुंची। कर्मियों को

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गयी रैली

Article Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली गयी रैली स्थानीय पीएससी में गुरुवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्र भूषण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्यालय के मुख्य बाजार, गली- मुहल्ले होते हुए पुन: पीएचसी परिसर पहुंची।

Article Advertisement

कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्रभूषण कुमार ने कहा कि समय के साथ मेंटल हेल्थ का ट्रेंड काफी बदल गया है। अवसाद के कारण आत्महत्या के केस बढ़ रहे हैं। स्मार्ट फोन के असामान्य इस्तेमाल से परेशानी बढ़ रही है। लोगों के हाव-भाव तेजी से बदलाव हो रहा है। मनोचिकित्सक परिचारिका डॉ. दीनदयाल शर्मा ने मानसिक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि समाज में मानसिक रोगों को लेकर कई भ्रांतियां हैं। रोगी को समय से इलाज ना मिलने से बीमारी गंभीर होती चली जाती है। युवाओं में बढ़ते तनाव, उनमें होने वाले सामान्य एवं गंभीर मानसिक रोग, आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति, टेक्नोलॉजी का दुष्प्रभाव जैसी समस्याओं के बारे में जागरुकता जरूरी है। इसके लिए घर- घर जाकर लोगों को जागरूक करने और समय- समय पर कर्मियों को प्रशिक्षित करने की बात कही गई। मौके पर डॉ. गजनफर अली, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. दीपक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव वर्मा, कुष्ठ विभाग के अशोक राज, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read