अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मालोपाड़ा में टेम्पो चालक की संदिग्ध रूप में हत्या, मामला हुआ दर्ज

मालोपाड़ा में टेम्पो चालक की संदिग्ध रूप में हत्या, मामला हुआ दर्ज रौटा थानाक्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के बरेबा टोला में नाना-नानी के घर रह रहे मो. शादाब की हत्या कर दी गई। इस बारे में उसकी गर्भवती पत्नी रूबी बेगम ने थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने कहा कि मेरे पति मो. शादाब छह सितंबर को अपने घर

मालोपाड़ा में टेम्पो चालक की संदिग्ध रूप में हत्या, मामला हुआ दर्ज

Article Advertisement

मालोपाड़ा में टेम्पो चालक की संदिग्ध रूप में हत्या, मामला हुआ दर्ज रौटा थानाक्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के बरेबा टोला में नाना-नानी के घर रह रहे मो. शादाब की हत्या कर दी गई। इस बारे में उसकी गर्भवती पत्नी रूबी बेगम ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

Article Advertisement

उसने कहा कि मेरे पति मो. शादाब छह सितंबर को अपने घर से टेम्पो लेकर जोकीहाट निकले थे। दोपहर के बाद जब वे घर आए तो उन्होंने कहा, टेम्पो से दो लोगों को ठोकर लग गई थी। जिससे वे दोनों लोग घायल हो गए थे। गांव के पंचायत में लोगों ने दस हजार देने की बात कही। लेकिन उस वक्त घर में पच्चीस सौ रुपए ही थे। उसके बाद वह अपने बहनोई नाजिश आलम के साथ निकल गए। शाम में जब वापस नहीं आए तो मैंने कॉल किया। उनका फोन स्विच ऑफ था। देर रात नींद नहीं आने के बाद जब मैं शौच को घर से बाहर निकली तो देखा कि वे सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। तुरंत घरवालों को जानकारी दी। घरवाले अस्पताल ले जाने के लिए टेम्पो निकाल ही रहे थे कि उसी वक्त मो. शादाब ने दम तोड़ दिया। रूबी खातून ने मामला दर्ज करते हुए कहा है कि बहनोई नाजिश आलम व सभी ससुरालवालों ने मिलकर मेरे पति की हत्या की है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read