अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

यक्ष्मा मरीजों का किया जाएगा सर्वेक्षण

यक्ष्मा मरीजों का किया जाएगा सर्वेक्षण राष्ट्रीय यक्ष्मा सघन खोज अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को पीएचसी के सभागार में आशा फेसिलेटरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक रतिश झा ने की। उन्होंने कहा कि बसंतपुर प्रखंड के महादलित टोलों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेक्षण किय

यक्ष्मा मरीजों का किया जाएगा सर्वेक्षण

Article Advertisement

यक्ष्मा मरीजों का किया जाएगा सर्वेक्षण राष्ट्रीय यक्ष्मा सघन खोज अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को पीएचसी के सभागार में आशा फेसिलेटरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक रतिश झा ने की। उन्होंने कहा कि बसंतपुर प्रखंड के महादलित टोलों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेक्षण किया जाना है।

Article Advertisement

इसमें वैसे व्यक्ति जिन्हें 15 या 15 दिनों से अधिक समय से खांसी हो रही है उनको सूचीवद्ध कर नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर लाकर उसके बलगम की जांच करनी है। यदि जांच के बाद यक्ष्मा के लक्षण पाए जाते हैं तो वैसे मरीजों को सरकार द्वारा मुफ्त में दवा के साथ हर महीने पांच सौ रुपये छह महीने तक दिए जाएंगे। कहा कि साथ ही वैसे मरीजों की छह महीने तक देखरेख और दवा अपने निगरानी में खिलाने के बाद यक्ष्मा मुक्त होने पर आशा कार्यकर्ताओं को हर मरीज के हिसाब से एक हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाना है। यह योजना सरकार द्वारा साल 2005 से चलाई जा रही है। लेकिन 2005 से 2018 तक मरीजों को दवा के अतिरिक्त कोई राशि देय नहीं थी। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को हर मरीज के छह महीने तक देखरेख करने के बाद 250 रुपये की राशि दी जाती थी। बताया इस महीने 32 यक्ष्मा के मरीजों को चि्ह्तित किया गया है जो दिए गए लक्ष्य के हिसाब से जिला स्तर पर बसंतपुर पीएचसी का 63 प्रतिशत है। मौके पर आशा फेसिलेटर मौजूद थे। बसंतपुर पीएचसी में सोमवार को बैठक में मौजूद स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read