अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

योगीराज में ठनका से युवक की मौत

योगीराज में ठनका से युवक की मौत थानाक्षेत्र के योगीराज में गुरुवार को ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये। मृतक पुरैनी वार्ड नौ निवासी विको सहनी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए पुरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती क

योगीराज में ठनका से युवक की मौत

Article Advertisement

योगीराज में ठनका से युवक की मौत थानाक्षेत्र के योगीराज में गुरुवार को ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये। मृतक पुरैनी वार्ड नौ निवासी विको सहनी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Article Advertisement

घायल लोगों को इलाज के लिए पुरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पुरैनी निवासी विको सहनी(32) आईस्क्रीम बेचने योगीराज गया था। तेज बारिश शुरू होने पर वह योगीराज मध्य विद्यालय के निकट शिवमंदिर में रुक गया। ग्रामीणों ने बताया की बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली कड़की। इसी दौरान ठनका मंदिर के गुबंद से होते हुए नीचे गिरा। ठनका की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता विकास उर्फ विको की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मंदिर के बरामदे पर योगीराज निवासी शैलेन्द्र मेहता, झब्बो मेहता और महेश्वर मेहता भी जख्मी हो गये। मृतक युवक अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गये। वे अपना जीवन बसर आईस्क्रीम बेचकर ही करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घायलों का इलाज पुरैनी पीएचसी में चल रहा है। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध यादव के निर्देश पर एसआई रमेश कुमार रजक और अंचल कर्मचारी चन्द्रकांत यादव ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्वालपाड़ा से निप्र के अनुसार ठनका की चपेट में आने से प्रखंड के सरौनी कला वार्ड 11 में एक बैल की मौत हो गयी। बैल ग्रामीण राजो ऋषिदेव का बताया गया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read