अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ

रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ जिला मुख्यालय के रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में ग्रामीण कबड्डी लीग का शुभारंभ रविवार को हुआ। मौके पर साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि कबड्डी संघ हमेशा नई ऊर्जा के साथ कबड्डी प्रतियोगिता कराने में आगे रहते

रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय  में  कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ

Article Advertisement

रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ जिला मुख्यालय के रासबिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में ग्रामीण कबड्डी लीग का शुभारंभ रविवार को हुआ। मौके पर साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि कबड्डी संघ हमेशा नई ऊर्जा के साथ कबड्डी प्रतियोगिता कराने में आगे रहते है।

Article Advertisement

मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कबड्डी संघ बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखार कर एक बेहतर मंच प्रदान करता है। सचिव रविशंकर मिश्रा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में मधेपुरा पूरे बिहार में एक अलग पहचान बना चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार और संचालन खिलाड़ी गुलशन कुमार ने किया। उद्घाटन मैच में गाजी पब्लिक स्कूल ने 32 अंक और सार्क इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने18 अंक प्राप्त किया। खेल आयोजन से पहले साहित्यकार डॉ. मधेपुरी, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, बीएनएमयू के क्रीडा उपसचिव शिवशंकर मिश्रा, स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव, डॉ. सच्चिदानंद यादव, ध्यानी यादव, वार्ड पार्षद रेखा देवी ,प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार भूषण, मानव कुमार सिंह, शब्बू , जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार, क्रिकेट संघ के सचिव अमित आनंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार अविनाश कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, गौरी कुमार, सुमित कुमार, प्रबंधक कुलदीप शर्मा, प्रतियोगिता प्रभारी अजीत चौधरी आदि मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read