अभ्यर्थियों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुँचे अनुपम • तस्वीर या सिग्नेचर के नाम पर कुल 5,48,829 छात्रों को रेलवे ने किया भर्ती प्रक्रिया से बाहर • दिल्ली के जंतर मंतर पर युवा-हल्लाबोल के बैनर तले अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार बेरोज़गारी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन युवा-हल्लाबोल ने सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अभ्यर्थियों की आवाज़ बुलंद की।
Education
रेलवे ग्रुप डी भर्ती से लाखों छात्रों का आवेदन रद्द करने के ख़िलाफ़ युवा-हल्लाबोल का प्रदर्शन
अभ्यर्थियों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुँचे अनुपम • तस्वीर या सिग्नेचर के नाम पर कुल 5,48,829 छात्रों को रेलवे ने किया भर्ती प्रक्रिया से बाहर • दिल्ली के जंतर मंतर पर युवा-हल्लाबोल के बैनर तले अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार बेरोज़गारी के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन युवा-हल्लाबोल ने सोमवार को दिल्ली

Article Advertisement
Article Advertisement
मामला है पाँच लाख से ज़्यादा छात्रों का अन्यायपूर्ण ढंग से आवेदन रद्द किए जाने का और फिर छात्रों की शिकायतों पर कोई सुनवाई न होने का।
ज्ञात हो कि रेलवे की ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को तस्वीर या सिग्नेचर के नाम पर परीक्षा से बाहर कर दिया गया है।
युवा-हल्लाबोल का नेतृत्व कर रहे अनुपम ने जंतर मंतर पहुंचकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया और वाजिब हक़ दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।
वर्ष 2018 की ग्रुप डी भर्ती में भी जब इस तरह की शिकायत आयी थी तो युवा-हल्लाबोल की मुहिम और अनुपम द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखने के पश्चात छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए मोडिफिकेशन लिंक दिया गया था।
इस बार भी युवा-हल्लाबोल की मांग है कि जिन अभ्यर्थियों की तस्वीर से रेलवे असंतुष्ट है उन्हें मोडिफिकेशन लिंक देकर अवसर से वंचित न किया जाए।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी 2019 में रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख 28 हज़ार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें कुल 1,15,67,284 छात्रों ने आवेदन किया है।
हैरत की बात है कि इनमें से 5,48,829 अभ्यर्थियों के आवेदन ये कहते हुए रद्द कर दिए गए कि आवेदकों की तसवीर सही नहीं है।
जबकि रेलवे की ही आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा में उन्हीं तस्वीरों के आधार पर आवेदन स्वीकार किये गए।
यहाँ तक कि आरपीएफ और एसएससी की परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की इन्हीं तस्वीरों को स्वीकार किया गया।
लेकिन आज न ही स्वीकार किया जा रहा, न ही सुधार करने के लिए मोडिफिकेशन लिंक दिया जा रहा।
रेलवे अभ्यर्थी गौतम मवाहने ने कहा, "हम और हमारे परिवार के साथ ये बड़ा अन्याय है कि सालों साल रेलवे भर्ती की तैयारी करने के बाद सरकार हमें इस तरह अवसर से वंचित कर रही है।
इन्हीं फोटो से हमने बाकी कई परीक्षाओं में आवेदन किया था।
यहाँ तक कि रेलवे की ही जूनियर इंजीनियर और आरपीएफ के लिए इसी तस्वीर को भेजा लेकिन ग्रुप डी की परीक्षा में ही क्यूँ हमें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।" युवा-हल्लाबोल के रजत ने बताया कि सभी छात्रों से रेलवे ने ₹500 आवेदन शुल्क लिया है जिसमें से ₹400 उन अभ्यर्थियों को वपिस कर दिया जाएगा जो परीक्षा में बैठ पाएंगे।
यानी कि पाँच लाख से ज़्यादा बेरोज़गारों को अवसर से वंचित करके यह सरकार करोड़ों रुपए इक्कट्ठा कर लेगी।
छात्रों के नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना तोड़ने वाली रेलवे और यह सरकार घोर अन्याय कर रही है।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
