अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात

बिहार -कोरोना लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर कानपुर से बिहार शादी में गई एक बारात 60 दिन बाद लौटी. लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात का पूरा ख्याल रखा और बारातियों को किसी तरह

लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात

Article Advertisement

बिहार -कोरोना लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है. ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर कानपुर से बिहार शादी में गई एक बारात 60 दिन बाद लौटी. लॉकडाउन की वजह से बारात बिहार में फंसी रह गई. हालांकि इस दौरान लड़की वालों ने बारात का पूरा ख्याल रखा और बारातियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दी.बिहार के बेगूसराय में दुल्हन के घर में लगभग 60 दिन बिताने के बाद 11 सदस्यीय बारात दुल्हन के साथ अपने घर लौटने में कामयाब रही. परिवार गुरुवार को चौबेपुर स्थित अपने घर वापस आया, उसे प्रशासन ने 14 दिन के लिए घर में क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया है. हकीम नगर गांव के रहने वाले इम्तियाज की शादी 21 मार्च को बिहार के बेगूसराय की खुशबू के साथ हुई थी. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण 'बारात' वापस ही नहीं लौट सकी और दुल्हन के घर में रुक गई. महबूब ने कहा कि 20 घंटे की यात्रा के दौरान, राजमार्ग पर लोगों ने बारात को भोजन और पानी उपलब्ध कराया. उन्होंने आगे कहा कि चौबेपुर के इंस्पेक्टर विनय तिवारी ने हमसे मुलाकात की और बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए हमारे नमूने लिए गए.बारात के साथ गए लोगों ने कहा कि हमें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि इस शादी के लिए जब हम अपने घरों से निकलेंगे तो हम कितनी मुश्किल में पड़ जाएंगे. हालांकि, हम वहां जितने दिन रहे दुल्हन के परिवार द्वारा हमें दिए गए प्यार और सत्कार को भी हम कभी नहीं भूलेंगे. बाराती अपने घर लौटने पर खुश हैं. उनका मानना है कि इस शादी को हम कभी नहीं भूल पाएंगे. रिपोर्ट -विनय ठाकुर

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read