अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

वैशाली में छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचीं, वायरल करने की धमकी दी, चार के खिलाफ केस दर्ज

वैशाली में छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचीं, वायरल करने की धमकी दी, चार के खिलाफ केस दर्ज बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग छात्रा के साथ पिछले दिनों हुआ गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि राजापाकर क्षेत्र में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने की धमकी ने सनसनी मचा दी है। लड़की

वैशाली में छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचीं, वायरल करने की धमकी दी, चार के खिलाफ केस दर्ज

Article Advertisement

वैशाली में छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचीं, वायरल करने की धमकी दी, चार के खिलाफ केस दर्ज बिहार के वैशाली जिले में नाबालिग छात्रा के साथ पिछले दिनों हुआ गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि राजापाकर क्षेत्र में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने की धमकी ने सनसनी मचा दी है।

Article Advertisement

लड़की के साथ पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर गांव के ही चार मनचलों के खिलाफ 30 अगस्त को मामला दर्ज करवाया। गांव के जिन युवकों पर आरोप लगा है, वे दबंग परिवार के हैं। एफआईआर दर्ज कराने के एक पखवाड़े के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पहले तो पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाने में डर रहा था, लेकिन जब कुछ तस्वीरें वायरल होने लगीं और पीड़ित पक्ष को बार-बार धमकी मिलने लगी तो मजबूरन 30 अगस्त को मामला दर्ज कराया। आवेदन में पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि उनकी पुत्री एक उच्च विद्यालय में पढ़ने जाती है। इस दौरान स्कूल जाने और वहां से लौटते वक्त कुछ दबंग युवक उससे छेड़खानी करते थे। उन्होंने अपने मोबाइल से छात्रा की गंदी फोटो खींचने की कोशिश की और उससे अश्लील बातें भी की। राजापाकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने और अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। इसमें एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चारों आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read