अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

शराबी ने हंसुआ से प्रहार कर किया गंभीर रूप से घायल

शराबी ने हंसुआ से प्रहार कर किया गंभीर रूप से घायल पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की महाराजपुर पंचायत अंतर्गत रानीबाड़ी गाव वार्ड संख्या 3 में मंगलवार की दोपहर एक शराबी ने 50 वर्षीय व्यक्ति पर हंसुआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बाद पहुंचे लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजते

शराबी ने हंसुआ से प्रहार कर किया गंभीर रूप से घायल

Article Advertisement

शराबी ने हंसुआ से प्रहार कर किया गंभीर रूप से घायल पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की महाराजपुर पंचायत अंतर्गत रानीबाड़ी गाव वार्ड संख्या 3 में मंगलवार की दोपहर एक शराबी ने 50 वर्षीय व्यक्ति पर हंसुआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Article Advertisement

घटना बाद पहुंचे लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए, हमला करने वाले युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रानीबाड़ी निवासी संग्राम सोरेन (50) घर के बरामदे में चौकी पर सोया हुआ था। तभी उसी गाव का बबलू हासदा ने पीछे से आकर वहां पर रखे हंसुआ से उसपर प्रहार कर दिया। सिर व गले मे हंसुआ लगने से संग्राम सोरेन बुरी तरह घायल हो गया। घायल के पुत्र जसविंदर सोरेन ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर हंसुआ सहित अन्य सामान सफाई कर आगन में रखा हुआ था। उसकी मां पूजा कर रही थी और वह स्नान कर रहा था। उसी बीच शराब के नशे में धुत बबलू सोरेन ने उसी हंसुआ से उसके पिता के गले पर प्रहार कर दिया। जिससे वे लहूलुहान हो गए। जब वह बीच बचाव करने गया तो उसके सिर व कंधे पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से हमलावर बबलू को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने बताया बबलू हासदा विक्षिप्त है। वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है। घटना के बाद पकड़े गए युवक बबलू को ग्रामीणों ने पेड़ में बाधकर पिटाई की। जब मामले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी। मौके पर मुफस्सिल पुलिस पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर स्थानीय मुखिया के पति राम प्रसाद सिंह व सरपंच के पति प्रसादी साह घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों को शात किया। वहीं हमलावर के परिजन ने बताया कि वह मखाना उठाने का काम करता है। सुबह से वह शराब पिये हुआ था। नशे की हालत में उसने घटना कर दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उक्त युवक को हिरासत में ले लिया गया है। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read